शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पनवार में थाना प्रभारी यातायात द्वारा पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पनवार में थाना प्रभारी यातायात द्वारा पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ।
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनवार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
डीएसपी मुख्यालय श्रीमती प्रिया सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी उनि डी.डी. सिंह द्वारा शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनवार में यातायात जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करवाए गए इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का समापन यातायात नियमों के पालन की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालयों में बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में जानकारी दी गई साथ ही चित्रकला के माध्यम से एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को इस अभियान से जोड़ने के खास प्रयास किए गए।
यातायात प्रभारी ने बताया कि छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप कैसे अपने आप को एवम अन्य लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं।
रहे।




