जनता के हितों और प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस संकल्पित है: ज्ञान सिंह

जनता के हितों और प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस संकल्पित है: ज्ञान सिंह
सीधी विधानसभा के ग्राम भगोहर में आयोजित हुई कांग्रेस की सभा
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस बरमबाबा के अध्यक्ष सुंदरलाल सिंह की अध्यक्षता में सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बडेरा पंचायत भगोहर में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा आयोजित की गई।जिसमे कांग्रेस की योजनाओं एवं घोषणाओं से जन मानस को अवगत कराया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को ध्यान में रखकर काम करती आई है कांग्रेस की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ देने वाली होती हैं आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं जिन्हें कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा करने के लिए हम वचनबद्ध हैं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम अपने दिए सभी वचन का पालन करेंगे किसानों का कर्जा माफ होगा 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी ₹500 में रसोई गैस, महिलाओं को ₹1500 महीने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, किसानों को पांच हार्स पावर तक के पंपों का बिजली कनेक्शन फ्री होगा आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की राशि को दोगुना किया जाएगा प्रत्येक परिवार को 35 किलो अनाज उपलब्ध कराया जाएगा सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस ने अपनी घोषणा में कही है जिसका अक्षरशह पालन किया जाएगा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का आलम है शिवराज सरकार के रोज नए-नए घोटाले उजागर हो रहे हैं यह 50% कमीशन खाने वाली सरकार है बिना पैसे दिए किसी की कोई सुनवाई नहीं होती है हर ऑफिस में रिश्वतखोरी और घूसखोरी चरम पर है यह पैसा ऊपर मंत्रियों तक पहुंच रहा है जिसकी वजह से भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती महंगाई बेरोजगारी अपने चरम पर है प्रदेश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है पिछले 18 सालों में शिवराज सरकार महंगाई को रोकने और नौजवानों को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश पहले नंबर पर है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है वर्तमान भाजपा की शिवराज सरकार स्वयं को आदिवासियों का हितैषी बताती है लेकिन एक भी योजना आदिवासियों के हित में प्रदेश में लागू नहीं है सीधी जिले में बैगा प्रोजेक्ट की मांग कई वर्षों से आदिवासी भाई करते आए हैं लेकिन आज तक लागू नहीं किया गया बल्कि समाज के साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना का काम इस भाजपा की सरकार ने किया है उन्होंने आगे कहा कि 2 महीने बाद विधानसभा के चुनाव है यही मौका है इस निरंकुश और तानाशाह शिवराज भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से जड़ से उखाड़ फेंकने का हम सब आज यहां से यह संकल्प लेकर जाय की इस जन विरोधी भ्रष्ट सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे और जन हितैषी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष दिनेश पाठक प्रवक्ता पंकज सिंह जयपाल सिंह त्रिलोक अगरिया राम अनूप साकेत छोटेलाल यादव गंगा साकेत अर्जुन सिंह सत्यराज यादव बलराम सिंह सूर्यबली राजाराम सिंह रामकरण सिंह अजय सिंह वीरेंद्र सिंह रघुवीर सिंह जगमोहन सिंह मुन्नी सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




