क्राइम

सीधी पुलिस ने कांबिंग गस्त में 46 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। साथ ही 23 गुण्डा बदमाश व 20 निगरानी बदमाशों को चेक कर चेताया, भविष्य मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से रहें दूर

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना/चौकी के थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 11-12/03/2025 के दरम्यानी रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 09 स्थाई वारंट एवं 37 गिरफ्तारी वारंट कुल 46 वारंट तामील किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही गस्त के दौरान 23 गुण्डा बदमाश एवं 20 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर भविष्य में अपराध कारित न करने की हिदायत दी गई है। कॉम्बिग गश्त में थाना कोतवाली ने 02 स्थाई वारंट एवं 06 गिरफ़्तारी वारंट, थाना जमोड़ी ने 01 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ़्तारी वारंट, थाना चुरहट ने 02 गिरफ़्तारी वारंट व 10 स्थाई वारंट, थाना रामपुर नैकिन ने 01 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ़्तारी वारंट,थाना कमर्जी 01 स्थाई ने 04 गिरफ़्तारी वारंट, थाना अमिलिया ने 05 गिरफ़्तारी वारंट, थाना बहरी ने 01 स्थाई व 01 गिरफ़्तारी, थाना मझौली ने 03 गिरफ़्तारी वारंट तथा थाना भुइमाड़ ने एक स्थाई वारंट तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्त मे लिया है।

 

 

सीधी पुलिस द्वारा सप्ताह में कम से कम एक बार फरार आरोपियों के धर पकड़ एवं गुंडा-निगरानी बदमाश के तलाशी हेतु कॉम्बिग गश्त अभियान चलाया जाता है,जिसमे विभिन्न अपराधों जैसे- हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसी क्रम में अभियान स्तर पर कार्रवाई करते हुये सीधी पुलिस द्वारा जिले भर में सप्ताहिक कांबिंग गस्त चलाकर एक दिन में 46 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button