सीधी पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुराना अपराधी निकला मोहित बंसल

सीधी। नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सीधी पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बना रहा और पुलिस की सक्रियता को लेकर सराहना भी मिली।
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
26 जुलाई 2025 को अमिलिया थाना में दर्ज शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर भगा ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।
27 जुलाई को बालिका को दस्तयाब कर धारा 183 BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी निकला आदतन अपराधी
तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग और 200 से अधिक CCTV फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान मोहित बंसल उर्फ सोनू बंसल (34 वर्ष), निवासी मड़रिया, थाना कोतवाली सीधी के रूप में हुई। आरोपी पहले से ही आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
31 जुलाई को अमिलिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी से बरामद हुआ सामान
पुलिस ने आरोपी से एक पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000 लगभग) और मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000 लगभग) जब्त किया है। इन सामग्रियों का अपराध में उपयोग किया गया था, जिसे सबूत के तौर पर जब्त किया गया।
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम का योगदान सराहनीय
इस कार्रवाई में अमिलिया थाना प्रभारी नि. राकेश बैस, उनि इंद्राज सिंह, प्र.आर. राजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, आरक्षक दीपेन्द्र, संदीप चतुर्वेदी तथा साइबर सेल सीधी के आर0 प्रदीप मिश्रा और कृष्णमुरारी द्विवेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई।




