रामपुर नैकिन चोरी का खुलासा: 24 घंटे में गिरफ्तारी, ₹18,000 नकद व औजार जब्त

रामपुर नैकिन – चोरी का खुलासा पुलिस की तेजी से 24 घंटे में रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत चौकी खड्डी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस टीम ने महज 24 घंटे में कर दिखाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की रकम ₹18,000 नगद व लोहे की सवरी बरामद की।
चोरी का खुलासा हुआ फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर
रामपुर नैकिन चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब फरियादी अनिल कुमार गुप्ता निवासी उमरिहा ने 30 जुलाई 2025 को चौकी खड्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की रात 10:30 बजे दुकान बंद कर वह घर गए थे। सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि खिड़की और दीवार के पास सेंध लगी हुई थी। दराज की पेटी का लॉक टूटा हुआ था और ₹18,000 नकद गायब थे।
चोरी का खुलासा आरोपियों की स्वीकारोक्ति से संभव हो सका
रामपुर नैकिन चोरी का खुलासा तब और पुख्ता हो गया जब पुलिस ने संदेही रामायण साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर बताया कि उसके साथी दीपू बैगा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। दोनों ने लोहे की सवरी से दुकान की दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुसकर ₹18,000 चुरा लिए। बाद में उन्होंने आपस में ₹9000-₹9000 बांट लिए।
चोरी का खुलासा कर पुलिस ने जब्त की नकदी व औजार
रामपुर नैकिन चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों से ₹18,000 नकद व चोरी में प्रयुक्त लोहे की सवरी जब्त की। आरोपियों को विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. रामायण साहू, पिता शिवनाथ साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी उमरिहा
2. दीपू बैगा, पिता राजकरण बैगा, उम्र 20 वर्ष, निवासी उमरिहा
कार्रवाई में सराहनीय योगदान:
सउनि नीरज कुमार साकेत, चौकी प्रभारी खड्डी
आरक्षक प्रकाश सिंह, रविंद्र सिंह, वेदप्रकाश
साइबर सेल से आरक्षक प्रदीप मिश्रा




