राजनीति

जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए विधायक विश्वामित्र पाठक, महुआर में निकली कलश यात्रा और हुआ दीपदान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर में गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा और दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर से तालाब तक निकाली गई गंगा कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालुओं और महिलाओं ने जल स्रोत से कलश में जल भरकर पुनः पूजा स्थल तक पहुंचाया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद जल स्रोत के किनारे 108 दीप प्रज्ज्वलित कर “जल है तो कल है” संदेश के साथ दीपदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से जल बचाने, प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। विधायक ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

दीपों की रोशनी और “जल ही जीवन है” के जयकारों के बीच उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में एसडीएम सिहावल राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, जिला मंत्री गजराज सिंह, तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय, बीएमओ डॉ. रिकेश शर्मा, बीपीओ कामता तिवारी, सरपंच श्रीमती सुषमा कोल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, लाडली बहनें और ग्रामीण मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button