सीधी

गांव-गांव पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं: 29 मई को नौढ़िया, छुहिया, चकडौर और बहरी में लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गांव के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 मई 2026 को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मई को शाम 4 बजे से 7 बजे तक जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की चयनित ग्राम पंचायतों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। धौहनी विधानसभा के ग्राम पंचायत नौढ़िया (मझौली), सीधी विधानसभा के ग्राम पंचायत छुहिया, चुरहट विधानसभा के ग्राम पंचायत चकडौर तथा सिहावल विधानसभा के ग्राम पंचायत बहरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग तथा आयुष विभाग की संयुक्त भागीदारी से ग्रामीणों को समेकित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शिविरों के संचालन के लिए संबंधित क्षेत्रों के सीडीपीओ और बीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि शिविर ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य शासकीय परिसरों में आयोजित किए जाएं।

जिला प्रशासन ने शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए हैं। ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को शिविर की जानकारी दी जाएगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम से अवगत कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा सकें।

प्रशासन ने लोगों से शिविर में आधार कार्ड और समग्र आईडी साथ लाने की अपील की है। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

विशेष स्वास्थ्य शिविरों के दौरान नशा मुक्ति अभियान और जनगणना जागरूकता से जुड़े शपथ कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी लोगों तक पहुंच सके।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button