ब्रेकिंग न्यूज़

खेल उत्साह का महाकुंभ: सीधी चौलेंज कप–सीजन 9 का भव्य आगाज़, राज्यमंत्री राधा सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला   

ar 728 ad
AR News Live

खेल उत्साह का महाकुंभ: सीधी चौलेंज कप–सीजन 9 का भव्य आगाज़, राज्यमंत्री राधा सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

 

 

सीधी |

 

छत्रसाल स्टेडियम, सीधी में शनिवार को सीधी चौलेंज कप–सीजन 9 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शुभारंभ के साथ ही स्टेडियम खेल भावना, जोश और उत्साह से गूंज उठा।

 

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों को पूरे समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा, उद्देश्य और आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीधी चौलेंज कप जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

 

इस अवसर पर समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान, डॉ. रविंद्र सिंह, इंद्रशरण सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थितजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जिले में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने वाला आयोजन बताया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button