क्राइम

रेत माफियाओं पर प्रशासन का प्रहार खनिज-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

ar 728 ad
AR News Live

रेत माफियाओं पर प्रशासन का प्रहार

खनिज-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

सीधी | 03 जनवरी 2026

जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन में जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के नेतृत्व में खनिज एवं पुलिस के संयुक्त दल ने गोपदबनास और बहरी तहसील के विभिन्न नदी घाटों पर सघन निरीक्षण कर तीन वाहनों को जब्त किया।

संयुक्त दल ने पिपरोहर, रामडीह, मयापुर, बहरी, डोल, बरपान, पोड़ी, सिरसी आदि घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम डोल (तहसील बहरी) में गोपद नदी से अवैध उत्खनन कर रेत का भंडारण करते पाए जाने पर मौके से संग्रहित रेत जब्त की गई तथा संलिप्त टाटा 912 वाहन (क्रमांक UP64AT3385) को जब्त कर थाना बहरी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

इसी क्रम में ग्राम बरमबाबा क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के एक हाइवा वाहन को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त कर थाना कोतवाली की अभिरक्षा में सौंपा गया। वहीं मड़रिया बायपास पेट्रोल पंप के पास अवैध कटिंग व व्यापार की शिकायत पर जांच के दौरान रेत से लोड टाटा 407 वाहन (क्रमांक MP53GA3511) को भी जब्त किया गया।

सभी वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बिना नंबर प्लेट पाए गए वाहनों के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी को पत्र भेजकर पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पिपरोहर में विभिन्न स्थानों पर रेत के ढेर भी पाए गए हैं, जिनके अवैध भंडारणकर्ताओं की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सीधी कन्हैया सिंह बघेल, प्रभारी खनि निरीक्षक शिशिर यादव, सहायक उप निरीक्षक नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button