क्राइम

सीधी में ₹1 लाख की लूट का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई ₹1 लाख की लूट की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई पूरी ₹1 लाख नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च को फरियादी लालमणि सिंह के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सचिन लोनिया (20 वर्ष) निवासी हटवा खास थाना कमर्जी, आदित्य विश्वकर्मा (18 वर्ष 6 माह) निवासी हटवा बरहा टोला थाना कमर्जी और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ₹1,00,000 नगद और घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चुरहट और सेमरिया थाना क्षेत्र में भी लूट और झपटमारी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी है। इन मामलों में संबंधित थानों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button