ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के निर्देशन अवैध नशे के विरुद्ध सतत जारी है कार्यवाही

ar 728 ad
AR News Live

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के निर्देशन अवैध नशे के विरुद्ध सतत जारी है कार्यवाही

*थाना चुरहट पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय पर कार्यवाही करते हुये मामला कायम कर जप्त किये 23640 रुपये कीमती 6 पेटी, 54 लीटर अवैध शराब एवं अवैध शराब विक्रय से प्राप्त 10500 रुपये*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व मे चुरहट पुलिस ने अवैध शराब विक्रेता को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ किये गिरफ्तार।

*मामला विवरण:-* थाना चुरहट पुलिस को आज दिनांक 02/10/23 को क़स्बा भ्रमण के दौरान मुखविर सूचना मिली कि चुरहट शराब दुकान के पास दो व्यक्ति किराये के माकान में शराब रखकर बेचने की तैयारी में है। थाना प्रभारी चुरहट द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर रवाना किये जो टीम द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताएं स्थान पर रेड कार्यवाही की जाकर हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ कर नाम पता पूछे जो अपना नाम क्रमशः अरविंद कुमार सिंह पिता अवधेश सिंह उम्र 55 साल निवासी चनकार थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड व राजू पाण्डेय पिता श्री कुमार पाण्डेय उम्र 32 साल सा. बटोली थाना कोतवाली जिला सीधी का होना बताया जिसके कब्जे से 6 खाकी रंग के कार्टून में अवैध शराब जैसा होना पाया गया जिसको मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर उसके पास रखे कार्टून को चेक किया जो कुल 53.640 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब कीमती लगभग 23640 रुपये एवं 10500 रूपये नगद कुल 34140 रुपये जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपी से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, उनि मोनिका पाण्डेय, सउनि अनंतलाल प्रजापति, अखिलेश पटेल प्रआर राजपती सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button