नवानगर थाना के निगाही कॉलोनी में युवती की हत्या कर फांसी पर लटकाई

नवानगर थाना के निगाही कॉलोनी में युवती की हत्या कर फांसी पर लटकाई
महिला के साथ गैंगरेप की आशंका, चर्चा का बाजार गर्म
*थाना प्रभारी अनिल पटेल को कबाड़ियों के बाद अय्याशों ने दें डाली एक और बड़ी चुनौती*
*अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की पिटपिट कर हत्या के बाद पुलिस रिमांड में हत्या आरोपी की मौत से थाना प्रभारी पर बड़ा सवाल*
*सिंगरौलीl* जिले के नवानगर थाना क्षेत्र की अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान कबाड़ियों द्वारा पिटपिट कर हत्या व हत्या आरोपी की पुलिस रिमांड में मौत का मामला गरमाया ही था की थाना क्षेत्र की एनसीएल निगाही कॉलोनी के एक आवास में महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाने का मामलें से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई हैl स्थानीय लोगों ने नवानगर थाना प्रभारी की भूमिका पर सवालिया निशान उठाया हैl
जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को नवानगर थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल की माइन क्वाटर्स के एक आवास में एक महिला की हत्या कर उसकी लाश पंखे में फांसी पर लटकी मिलीl जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल रहाl पताशाजी पर ज्ञात हुआ कि फांसी पर लटकती महिला नवानगर थाना के ही दसौती गांव की हैl जिस आवास में महिला की लाश फांसी के फंदे में पंखे से लटकती मिली, उस आवास में शराब की बोतले, सिगरेट के कई पैकेट और खाने पीने की सामग्री पड़ी हुईं थीं l वह आवास एनसीएल निगाही प्रोजेक्ट द्वारा एक ठेकेदार के नाम आवंटित किया गया थाl स्थानीय लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है कि महिला के साथ शराबी अय्याशों द्वारा गैंग रेप किया गया होगा और राज खुलने के भय से फांसी पर लटका दिया गयाl हालांकि निष्पक्ष जांच हुईं तो महिला के साथ गैंग रेप और हत्या का राज पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलने के आसार हैl
*18जनवरी की रात कबाड़ियों का धावा, खदान में जवान की बेदम पिटाई, फिर मौत*
जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल की अमलोरी खदान में मधुकान ओबी कंपनी की साईट की ओर रात्रि ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान के ऊपर कबाड़ी गैग ने हमला कर बेरहमी पूर्वक पीटा, जिससे जवान की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गईl जिसमे नवानगर पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैl
*रिमांड में हत्या आरोपी की मौत*
बताया जाता है कि नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में सीआईएसएफ जवान की हत्या आरोपियों की तलाश शुरू हुईं, जिसमें 3 की गिरफ्तारी की गईl दो को जेल भेज दिया गयाl जिसमें तीसरे आरोपी की पुलिस रिमांड में मौत हो गईl जिससे थाना प्रभारी की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैl हालांकि कैदी की पुलिस रिमांड पर मौत की मजिस्ट्रेट जाँच चल रही है l
* *कबाड़ियों-हत्यारों ने दी बड़ी चुनौती*
*
नवानगर थाना प्रभारी को खदान के कबाड़ियों, नशा के कारोबारियों, नशेड़ियों और अय्याशों ने बड़ी चुनौती दें डाली हैl मसलन सिर मुड़ाते ओले पड़े वाली कहावत चरितार्थ हो रही हैl लोगों में चर्चा है कि थाना प्रभारी के ज्वाइन करते ही
जवान की हत्या, हत्या आरोपी की पुलिस रिमांड में मौत, थाना क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी में महिला के साथ रेप या गैंग रेप कर हत्या की वारदात असफलता का इशारा कर रहा है l बकौल थाना प्रभारी क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की भूमिका नही निभा पर रहे हैl पुलिस अधीक्षक को प्रभारी मंत्री से त्वरित चर्चा कर थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर देना चाहिएl




