क्राइम

वन्य जीवों के शिकार की योजना बनाते आठ शिकारी गिरफ्तार शिकारियों के मंसूबे पर वन अमले ने फेरा पानी वन अमले की सक्रियता से बच गई वन्यजीवों की जान 

ar 728 ad
AR News Live

वन्य जीवों के शिकार की योजना बनाते आठ शिकारी गिरफ्तार शिकारियों के मंसूबे पर वन अमले ने फेरा पानी

वन अमले की सक्रियता से बच गई वन्यजीवों की जान

 

सीधी। जिले के संजय टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मड़वास बफर जोन अंतर्गत ग्राम कुंदौर में जंगली जानवरों के शिकार की नियत से जंगल में कटिया लगाकर बिजली का करेंट फैलाने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा है। जिन्हें मझौली न्यायालय में पेश किया गया।

घटना के संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी मड़वास संजीव रंजन द्वारा बताया गया कि बीते बुधवार की रात्रि तकरीबन 10.30 बजे स्टाफ सहित विद्युत लाइन गस्ती के दौरान कुंदौर पहुंचे थे। इसी दौरान टंडहाटोला में सर्च लाइट के प्रकाश में एक श्रमिक को जीआई तार दिखाई दिया। जिससे कटिया लगाकर बिजली करेंट फैलाने की आशंका हुई। जिसकी जानकारी गस्ती में साथ चल रहे परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई। परिक्षेत्र अधिकारी मड़वास द्वारा तत्परता दिखाते हुए टीम के सभी सदस्यों को वहीं पर रोक दिया गया। जिससे की किसी तरह की अनहोनी ना होने पाए। पूरी रात वन विभाग की टीम टार्च की रोशनी के सहारे फैलाए गए तार के इर्द-गिर्द घूमती रही। सुबह होने पर पाया की गांव के बीच से बांस और लोहे की पतली जीआई तार के सहारे तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर तक करेंट फैलाने के लिए कटिया लगाई थी। किन्तु 11 हजार की मेन लाइन से आरोपियों द्वारा कनेक्शन करने से पहले ही टार्च की रोशनी देख सभी आरोपी डर कर अपने घर भाग गए थे। लिहाजा कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी।आरोपियों को पकड़ने में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पोंडी गणेश प्रजापति, परिक्षेत्र सहायक राजबहोर पटेल, विजय दीवान, बीट गार्ड संदीप सोनी, रामलल्लू सिंह, देव कुमार पनिका, रमाकांत तिवारी, श्रमिक देवलाल यादव, मनोज शुक्ला, आदि की सराहनीय भूमिका रही।

बॉक्स

डाग स्क्वायड टीम की मदद से पकड़ाए आरोपी

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंर्तगत कुंदौर के जंगलों में हाथी, बाघ एवं गौर हमेशा विचरण करते रहते हैं। इसलिए अपराधियों तक पहुंचना वन विभाग की टीम को आवश्यक था। लिहाजा गुरुवार को परिक्षेत्र अधिकारी मड़वास संजीव रंजन द्वारा डाग स्क्वायड की टीम मौके पर बुलाई गई। डाग स्क्वायड टीम में शामिल मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अपराधियों को पकड़ने वाले अपोलो डाग ने स्मेल के सहारे मुख्य दो आरोपी के घर तक पहुंच गया। जहां से जंगली जानवरों के शिकार में उपयोग किए जाने वाली सामग्री तार का फंदा, धनुष बाण, मोर पंख, भालू के बाल आदि बरामद किया गया। तत्पश्चात उक्त आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने टीम में शामिल सभी आरोपियों का नाम बयां कर दिया। पकड़े गए आरोपी के बताए अनुसार 5 आरोपियों को वन विभाग द्वारा गुरुवार शाम तक गिरफ्तार कर लिया गया। शेष तीन आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।

बॉक्स

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

कुंदौर वन क्षेत्र में वन्य जीवों के शिकार की योजना बना रहे आठ शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, पकड़े गए आरोपियों में पुष्पराज सिंह पिता रामलखन सिंह उम्र 33 वर्ष, दीपेन्द्र सिंह पिता जयदीप सिंह उम्र 23 वर्ष, कृष्णपाल सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 45 वर्ष, रामेश्वर सिंह पिता सूरजपाल सिंह 35 वर्ष, बल्देव सिंह पिता रघुबीर सिंह उम्र 22 वर्ष, रमेश सिंह पिता गम्भीर सिंह उम्र 25 वर्ष, छोटेलाल पनिका पिता विश्वनाथ पनिका उम्र 32 वर्ष, देवा सिंह पिता लक्षिमन सिंह उम्र 25 वर्ष सभी निवासी कुंदौर जनपद पंचायत कुशमी को प्रकरण दर्ज कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 465/12 के अपराध अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 16, 9, 39 (डी) 50 एवं 51 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मझौली में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हम तार का जाल फैला चुके थे। लेकिन 11 हजार केव्ही मेन लाइन में कटिया फंसाने से पहले हम लोगों की तरफ टार्च जलाकर कुछ लोगों के आने की आहट लगी। इसलिए सभी लोग अपने-अपने घर भाग गए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button