ब्रेकिंग न्यूज़

अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला ने गुरूवार को शहर के फूलमती देवी मंदिर अमहा में अपनी जीभ काटकर देवी को अर्पित कर दिया।

ar 728 ad
AR News Live

अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला ने गुरूवार को शहर के फूलमती देवी मंदिर अमहा में अपनी जीभ काटकर देवी को अर्पित कर दिया। देवी को जीभ अर्पित करने के बाद वह बेहोश होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई, लेकिन महिला के परिजन उसे अस्पताल लाने को राजी नहीं हुए। एंबुलेंस स्टाफ ने मौके पर महिला का प्राथमिक रूप से उपचार किया, इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। हालांकि अब महिला के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है।

 

बताया गया कि शहर के वार्ड क्रमांक 21 निवासी नगीना पति अनिल बंसल गुरूवार की सुबह अपने परिजनों के साथ फूलमती देवी मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना के बाद अपनी जीभ काट दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। परिजनों ने बताया, उसकी छः वर्ष की बच्ची है।

 

: चार वर्ष पहले वह बीमार हुई थी, जिसमें उसके शरीर का एक भाग काम नहीं कर रहा था। उपचार के साथ ही मां ने देवी के समक्ष मन्नत मांगी थी कि यदि बेटी ठीक हो गई तो वह अपनी जीभ अर्पित करेगी। इसी मन्नत को पूरा करने उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल से एबुलेंस की व्यवस्था बनाते हुए महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button