अवैध नशे के विरूद्ध पुनः सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 93 हजार रूपये कीमती 547 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप मय कोरेक्स विक्री से कमाये 4 लाख 72 हजार 950 रूपये नगदी एवं 1 नग मोबाईल कीमती 10 हजार, कुल 5 लाख 76 हजार रूपये कीमती मशरूके के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

अवैध नशे के विरूद्ध पुनः सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 93 हजार रूपये कीमती 547 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप मय कोरेक्स विक्री से कमाये 4 लाख 72 हजार 950 रूपये नगदी एवं 1 नग मोबाईल कीमती 10 हजार, कुल 5 लाख 76 हजार रूपये कीमती मशरूके के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ आनरेक्स कफ सिरप परिवहन/ विक्रय करने वाले आरोपी के के पास से 5 पेटी कुल 547 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप कीमती 93 हजार, आनरेक्स कफ सिरप विक्रय से प्राप्त 4 लाख 72 हजार 950 रुपये एवं 1 नग मोबाईल कीमती 10 हजार, कुल कीमती 5 लाख 76 हजार जप्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कण्ट्रोल एक्ट के तहत मामला किया गया पंजीबद्ध।
*मामला विवरण*
दिनांक 19/08/23 को देहात भ्रमण के दौरान पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली की ग्राम लोनहा का राजा बाबू वर्मा सा. लोनहा अपनी दुकान के सामने अपने साथी विवेक सिंह चौहान निवासी लोनहा एवं धनंजय सिंह सा लोनहा के साथ अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बोरियों में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये घटना को तस्दीक की गई तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा गठित टीम मुखविर के बताये स्थान ग्राम लोनहा रवाना हुये जो जो राजा बाबू वर्मा के पंचर की दुकान को घेराबंदी की जाकर दुकान से तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया जैसे नाम पता पहुंचने पर अपना नाम (1) विवेक सिंह चौहान पिता दान बहादुर सिंह चौहान उम्र 19 साल निवासी लोनहा (2) धनंजय सिंह के पिता रंग देव सिंह चौहान उम्र 19 साल साकिन लोनहा (3) राजा बाबू वर्मा पिता भारत प्रसाद वर्मा उम्र 28 साल साकिन लोनहा का होना बताएं जिनके पास रखी हुई बोरी की तलाशी ली गई जिसमे बोरियो के अंदर खाकी रंग के कार्टून में 5 कार्टून पाई गई जिसे गवाहो के समक्ष खोल कर चेक किया गया तो कार्टून के अंदर 522 शीशी अवैध ऑनरेक्स कफ सिरप कीमती 89 हजार रुपये पाई गई एवं आनरेक्स कफ के बारे मे पूछा गया तो ऑनरेक्स कफ सिरप राजू कुशवाहा निवासी मरसरहा से दिनांक 18/08/23 को खरीद कर लाना एवं पूर्व के उधारी का पैसा एवं आज का पैसा कुल 4,70,000 रुपये देना बताएं एवं खरीदे हुए कोरेक्स को राजा बाबू वर्मा की दुकान के पास लाकर तीनों सम्मिलित रूप से बिक्री करने हेतु बताएं एवं कुछ कोरेक्स एवं पैसा राजू कुशवाहा निवासी मरसरहा को अपने घर में रखना बताएं। दुकान में बैठे उक्त व्यक्तियों से उक्त मादक पदार्थ के विक्रय के संबध में वैद्य कागजात की माग की गई जो प्रस्तुत नही किया। तीनों आरोपी एवं जप्त सुधा नशीली कोड़ीन युक्त नशीली कफ सिरप के साथ राजू उर्फ़ राजकुमार कुशवाहा निवासी मरसर के घर पहुंचकर राजू कुशवाहा को आवाज देकर बाहर बुलाए जो एक व्यक्ति घर के बाहर गाड़ी खड़ी देख कर घर से निकाल कर अपने हाथ में छोला लिए भागने लगा जिसे हमराही स्टाफ के माध्यम से पीछा किया गया जो अपने घर के पास ही अपने हाथ में लिए झोला फेंक कर घर के पीछे तरफ अंधेरे में भाग गया जिसका पीछा किया किंतु नहीं मिला गिरफ्तार सुधा आरोपियां से उक्त भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया जो भागे हुए व्यक्ति को राजू उर्फ़ राजकुमार कुशवाहा निवासी मरसर का होना बताएं तथा राजकुमार कुशवाहा द्वारा फेके हुए झोले को समक्ष गवाहन के खोलकर चेक किया गया जिसके अंदर एक नाग मोबाइल, 25 शीशियां आनरेक्स कफ सिरफ एवं कोरेक्स विक्रय की 4 लाख 72 हजार 950 रुपये नगदी मिला जिसे गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। मामले में फरार आरोपी राजू कुशवाहा निवासी मरसरहा थाना कमर्जी की पता तलाश हेतु मुखविर पाबंद किये गये है। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कण्ट्रोल एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से 5 पेटी कुल 547 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप कीमती 93 हजार, आनरेक्स कफ सिरप विक्रय से प्राप्त 4 लाख 72 हजार 950 रुपये नगदी एवं 1 नग मोबाईल कीमती 10 हजार, कुल कीमती 5 लाख 76 हजार जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर मामले की विवेचना की जा रही है।
*जप्त मशरूका*
1) 5 कार्टून में 547 शीशी अवैध ओनरेक्स कफ सिरप कीमती 93,000 रुपए,
2) कोरेक्स विक्रय का 4 लाख 72 हजार 950 रुपए नगदी,
3) 01 नग मोबाईल फोन कीमती 10 हजार।
कुल कीमती 5 लाख 76 हजार रूपये
*गिरफ्तार आरोपी*
(1) विवेक सिंह चौहान पिता दान बहादुर सिंह चौहान उम्र 19 साल निवासी लोनहा थाना कमर्जी जिला सीधी।
(2) धनंजय सिंह के पिता रंग देव सिंह चौहान उम्र 19 साल साकिन लोनहा थाना कमर्जी जिला सीधी
(3) राजा बाबू वर्मा पिता भारत प्रसाद वर्मा उम्र 28 साल साकिन लोनहा थाना कमर्जी जिला सीधी।
उपर्युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस, सउनि केशरी प्रसाद पाण्डेय, मोतीलाल रावत, प्रआर. आनंद कुशवाहा, आर. प्रदीप मिश्रा, कृष्ण मुरारी द्विवेदी, विक्की सिंह, विकास सिंह, दीपक सिंह, यशवंत तलवारे, ललित मिश्रा, सतीश मिश्रा, नीरज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



