ब्रेकिंग न्यूज़

*यूनियन स्वरोजगार परिषद संस्थान में जाकर एवं डीव्हीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों को थाने का भ्रमण कराकर थाना प्रभारी यातायात द्वारा पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ।

ar 728 ad
AR News Live

*यूनियन स्वरोजगार परिषद संस्थान में जाकर एवं डीव्हीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों को थाने का भ्रमण कराकर थाना प्रभारी यातायात द्वारा पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा आज दिनांक 22/08/2023 को यूनियन स्वरोजगार परिषद संस्थान में जाकर एवं डीव्हीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों को थाना यातायात ले जाकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत पढ़ाया गया यातायात नियमो का पाठ।

 

आज दिनांक 22/08/2023 को डीएसपी मुख्यालय श्रीमती प्रिया सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी उनि डी.डी. सिंह द्वारा शहर के यूनियन स्वरोजगार परिषद संस्थान में जाकर एवं डीव्हीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों को थाने का भ्रमण कराकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं नशा विरोधी अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का समापन यातायात नियमों के पालन की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालयों में बच्चों को थाने का भ्रमण कराया जाकर सभी कक्ष दिखाए गये एवं ट्रैफिक सिग्नल के बारे में जानकारी दी गई साथ ही चित्रकला के माध्यम से एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को इस अभियान से जोड़ने के खास प्रयास किए गए।

यातायात प्रभारी ने बताया कि छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप कैसे अपने आप को एवम अन्य लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। थोड़ी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

*दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाये , मोबाइल का प्रयोग न करें :-* बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। तीन सवारी किसी भी स्थिति में न बैठाएं। बाइक चलाते समय मोबाइल का उपयोग किसी भी स्थिति में न करें। बहुत जरूरी बात करनी हो तो गाड़ी रोककर किनारे लगाएं और फिर मोबाइल पर बात करें। चार पहिया वाहन सवार सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। स्कूली छात्र हों या युवा वर्ग, इनको अधिक सावधानी बरतनी चाहिये।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button