ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में कांग्रेस की बैठक संपन्न.

ar 728 ad
AR News Live

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में कांग्रेस की बैठक संपन्न.

बृजभूषण शुक्ला ज्ञान सिंह ने कुसमी मड़वास मझौली में ली कार्यकर्ता बैठक

आगामी 12 मई को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सीधी जिले के मझौली ब्लाक में हो रहा आगमन
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आगामी 12 मई को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मझौली में होने जा रहे कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला के मुख्य आतिथ्य,जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह की अध्यक्षता, संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगांव, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह,महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी हंसलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मड़वास संतोष तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मझौली प्रदीप दीक्षित किसान कांग्रेस अध्यक्ष उदित नारायण साहू,सावित्री पनिका की विशेष उपस्थिति में कुसमी, मड़वास, मझौली ब्लाक की बैठक पृथक पृथक आहूत की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,सेक्टर मंडलम बूथ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल रहे। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक मंडलम सेक्टर बूथ के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक आहूत कर रहे हैं तत्संबंध में आगामी 12 मई को सीधी जिले के मझौली में उनका आगमन हो रहा है विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने एवं कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा का संचार करने के दृष्टिकोण से वह पूरे प्रदेश के दौरे पर निकले हैं उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कुसमी मड़वास और मझौली ब्लाक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। बृजभूषण शुक्ला ने ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारियों के कार्यक्रम में पहुंचने पर जोर दिया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ब्लॉक पदाधिकारी मंडलम सेक्टर बूथ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिला अध्यक्ष ने 12 मई को दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं उचित दिशा निर्देश ब्लॉक अध्यक्षों को दिए बैठकों में प्रमुख रूप से सभी ब्लॉक के पदाधिकारी मंडलम सेक्टर बूथ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button