ब्रेकिंग न्यूज़भारत

RBI में ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, 9 मई से कर सकते हैं अप्लाई, ये है आवेदन करने की लास्ट डेट

ar 728 ad
AR News Live

बैंक जॉब्स की बात करें तो आरबीआई की नौकरियों की बात ही और होती है. अगर आपका भी सपना रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का है तो ये सपना जल्द ही पूरा हो सकता है. आरबीआई ने ऑफिसर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनके लिए एप्लीकेशन लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है. एप्लीकेशन एक्टिव होगा आज से दो दिन बाद यानी 9 मई 2023 के दिन. जरूरी योग्यता रखते हों तो इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये पद ग्रेड बी ऑफिसर के हैं और इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 250 से ऊपर पद भरे जाएंगे.

 

जानते हैं आरबीई में निकली वैकेंसी का डिटेल

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी ऑफिसर पद पर भर्तियां निकाली हैं.
  • इनके लिए आवेदन 9 मई से किया जा सकता है.
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 जून 2023 है.
  • अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. लास्ट डेट निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.
  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 291 पद भरे जाएंगे.
  • आरबीआई के इन पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है.
  • इसके लिए कैंडिडेट एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद इस वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं – rbi.org.in.
  • इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क देना होगा.
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 100 रुपये है.
  • इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा.
  • योग्यता संबंधी डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं.
  • अप्लाई करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें.
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी rbi.org.in पर.
  • यहां होमपेज पर Opportunities नाम के सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आने के बाद Vacancies नाम के सेक्शन पर आएं.
  • यहां से RBI ग्रेड बी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2023 नाम का नोटिस सेलेक्ट करें.
  • नोटिस ठीक से पढ़ लें और एलिजबिलिटी भी देख लें.
  • अब Apply Online पर क्लिक करें और अपने सभी जरूरी डिटेल भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटोग्राफ तथा सिग्नेचर की कॉपी स्कैन करके अपलोड करें.
  • अब एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म जमा कर दें.

AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button