ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

युवा शिव सैनिकों ने मुख्यमंत्री एवं भ्रष्ट स्वास्थ्य विभाग का फूंका पुतला 8 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन

ar 728 ad
AR News Live

युवा शिव सैनिकों ने मुख्यमंत्री एवं भ्रष्ट स्वास्थ्य विभाग का फूंका पुतला 8 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा सीधी l सिवनी जिले की युवा इकाई के पदाधिकारी युवा जिला संयोजक आकाश परांडे एवं नगर अध्यक्ष अखिल पाठक के नेतृत्व में प्रदेश के मायावी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले की भ्रष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का विरोध करते हुए पुतला दहन सीधी शहर के अस्पताल चौक में स्वास्थ्य व्यवस्था का एवं कलेक्ट्रेट चौक के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया वही 8 बिंदुओं पर शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने युवाओं के नेतृत्व में ज्ञापन पत्र सौंपा जहां कुछ इस प्रकार से रही मागे

(1) जिस प्रकार से रीवा संभाग में उद्योग प्लांट स्थापित है वही लोकल शिक्षित बेरोजगार युवाओं को किसी भी प्रकार से इन उद्योग प्लांटों पर रोजगार नहीं दिया जा रहा सिंगरौली जिला अंतर्गत कई उद्योग प्लांट स्थापित है लेकिन आज भी हमारे संभाग के युवा बेरोजगारी की मार खाते पर रहे हैं जिन्हें रोजगार के विषय में 70% आरक्षण देकर योग्यता अनुसार रोजगार दिलाने का कष्ट करें

(2) सीधी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्ण तरीके से भ्रष्ट है जहां जिले के कई छोटे छोटे स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं लेकिन आज भी उन स्वास्थ्य केंद्रों में जिन डॉक्टरों को पदस्थ किया गया है वह किसी प्रकार से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं क्षेत्रीय लोग सही उपचार ना होने की वजह से मृत्यु का शिकार हो जाते हैं वहीं जिला हॉस्पिटल की दुर्दशा काफी दयनीय है जहां जिम्मेदार डॉक्टर अपना निजी क्लीनिक चलाने में व्यस्त है पीड़ितों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा वही व्यवस्थाओं का भी अभाव काफी ज्यादा है जिसका सुचारू रूप से जिला हॉस्पिटल की अव्यवस्था पर लगाम लगाते हुए लापरवाह डॉक्टरों के ऊपर कार्यवाही कर जिला हॉस्पिटल की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारी जाए एवं जिले के क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सही उपचार हेतु जिम्मेदार डॉक्टरों को रखा जाए एवं स्वास्थ्य केंद्र तीव्र गति से चालू कराया जाए

(3) नगर की नजूल भूमि ऊपर तीव्र गति से अतिक्रमण होता जा रहा वही कई जगह अवैध तरीके से बड़े व्यापारी अपना व्यापार मुख्य मार्गों पर स्थापित कर रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होती है आम जनमानस को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जगह जगह स्वच्छता के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कबाड़ का व्यापार चल रहा जहां नगर वासियों के लिए बीमारी का केंद्र बन रहा वही नजूल की जमीनों पर भी भारी मात्रा में कब्जा कबाड़ व्यापारियों द्वारा किया गया वही नगर नगर में जगह-जगह मांस का व्यापार सब्जी दुकानों की तरह किया जा रहा है वही ऑटो चालकों को उचित व्यवस्था ना मिलने की वजह से दिनभर यातायात बाधित होती रहती है नगर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अवैध वसूली में ज्यादातर लिप्त रहते हैं नगर की व्यवस्था सुचारू रूप से ऑटो स्टैंड ,फुटकर सब्जी व्यापारी , मांस व्यापारी, ट्रांसपोर्ट व्यापारी, कबाड़ व्यापारी, ठेला व्यापारियों को उचित स्थान चिन्ह अंकित कर शहरी व्यवस्था सुधारने की कृपा की जाए एवं लापरवाही पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए साथ ही नगर की नजूल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए

(4) जिले की गौशाला की दुर्दशा काफी देनी है जहां लाखों करोड़ों का बजट हर गौशाला में लगाया गया है वही सरकार द्वारा गौ माताओं के नाम पर लाखों का बजट पेश किया जाता है लेकिन आज भी गौमाता सड़कों मुख्य मार्गों में मारी फिर रही गौशाला में इन बेजुबान ओं का जीवन नर्क बन चुका है जहां भूखे प्यासे तड़पते हुए मर जाते हैं लेकिन वही लाखों का बजट आने वाला गौशाला का जिम्मेदार अधिकारी डकार जाते हैं लेकिन इन बेजुबानों को नसीब नहीं हो पाता वही ज्यादातर गौशालाओं का कार्य भी गुणवत्ता हीन किया गया है जिसको लेकर पूर्व में भी कई बार इस मामले को लेकर संगठन द्वारा आवाज बुलंद की गई मांगे रखी गई लेकिन इस गंभीर स्थिति को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई हमारी माग है की गौशाला की व्यवस्था सुचारू रूप से अच्छी व्यवस्था पर परिवर्तित किया जाए एवं बेजुबान गौ माताओं का अधिकार दिया जाए लापरवाह जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की पर ठोस कार्यवाही की जाए साथ में गौशाला की जमीनों को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाए एवं गौशाला की व्यवस्था को पंचायत से अलग कर गौ माताओं की सेवा करने वाली समिति को दे दी जाए जिससे सुचारू रूप से इन बेजुबान ओं की सेवा हो सके

(5) नल जल योजना चालू तो की गई लेकिन अभी भी सिर्फ कागजों में है कई जगह पाइप लाइन एवं पानी की टंकियां स्थापित कर दी गई लेकिन उनमें ग्रामीण जनों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा लाखों करोड़ों का बजट नल जल के नाम पर निकाल लिया गया लेकिन जिले की जनमानस को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा वही इस गम भरी चिलचिलाती धूप में ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान है पुराने हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं हजारों हैंडपंप सूख चुके हैं कई मिलो दूर से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर है जिस संबंध में नल जल योजना पर तीव्र गति में ध्यान देते हुए ग्रामीण जनों को जल्द से जल्द पानी की सुविधा मुहैया कराई जाए नल जल के नाम पर अवैध रूप से करोड़ों रुपए डकारने वाले जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की पर ठोस कार्यवाही की जाए इस विकास के कार्य को कागजों से निकालकर जमीनी स्तर पर गरीब जनता को पानी मुहैया कराई है

(6) सीधी जिले की सबसे गंभीर समस्या रेलवे भूमि अधिग्रहण से काफी हजारों लाखों किसान परेशान है जो कई महीनों से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन पत्र एवं आंदोलन कर रहे हैं जिस पर गंभीरतापूर्वक इन पीड़ितों की मांग को सुनकर न्याय देने का कष्ट करें

(7) जंगलों में बसे आदिवासी परिवारों को एवं राजस्व भूमि व्यवस्था कई दशकों से गरीब परिवारों को उनके आशियाने से पृथक ना किया जाए एवं राजस्व एवं जंगल विभाग द्वारा इन पीड़ित गरीब परिवारों को जहां स्थाई रूप से स्थापित है उनके आशियाने का भूमि पट्टा देने का कष्ट करें कई दशकों से ये गरीब परिवार जिन जमीनों पर अपना जीवन यापन खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे अब उन जमीनों में भू माफियाओं की गंदी नजर दिनों दिन पड़ती जा रही इनकी जमीने क्षेत्रीय अधिकारियों का अवैध रूप से सहारा लेकर दिनोंदिन कब्जा किया जा रहा एवं जंगल विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सहित राजस्व के क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से इन अत्याचारों का प्रभाव बढ़ता जा रहा जिस पर शिवसेना मांग करती है कि जिले इन पीड़ित परिवारों को इनका अधिकार दिया जाए इनका निवाला छीना जाए भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों के ऊपर निगरानी कर कड़ी कार्यवाही की जाए

(8) जिले में चल रहे शिक्षा के नाम पर व्यापार पर लगाम कसी जाए एवं सरकारी विद्यालय एवं कॉलेजों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए जहां संजय गांधी कॉलेज की भूमि आज भी कई एकड़ भू माफियाओं के कब्जे में है जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए इन माफियाओं के ऊपर ठोस कार्यवाही कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए साथ में जिले की सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर लापरवाह शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही की जाए जिनको सरकार ने जिम्मेदारी तो देती है लेकिन यह आज भी कई ऐसे विद्यालय हैं जहां भारी मात्रा में जिम्मेदार शिक्षक अपने दायित्वों से नदारद पाए जाते हैं वही शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूलों एवं कालेजों द्वारा अभिभावकों से फीस के नाम पर जरूरत से ज्यादा अवैध वसूली की जा रही नियम विरुद्ध वसूली पर लगाम कसते हुए इन संस्थानों में ठोस कार्रवाई की जाए

आगामी इन समस्याओं को लेकर अगर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही नहीं की जाती है तो भोपाल मुख्यालय से लेकर जिला कलेक्ट्रेट करुणा भवन तक पीड़ित आम जनमानस के साथ एवं बेजुबान गौ माताओं के साथ शिवसेना उग्र आंदोलन एवं क्षेत्र के विभागों में तालाबंदी के लिए बाध्य होगी

जहां प्रमुख रूप से शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला प्रवक्ता उपेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल भोले नगर संपर्क अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना नगर सह संयोजक राजन मिश्रा युवा जिला संयोजक आकाश परांडे सीधी विधानसभा युवा अध्यक्ष रोहित राठौर नगर अध्यक्ष अखिल पाठक कोषाध्यक्ष लाला वर्मा विज्जू मिश्रा, मोनू सिंह चौहान, युवा सीधी विधानसभा संपर्क अध्यक्ष मनोज पनिका, इम्तियाज मोहम्मद, अस्सू पाठक ,विक्कू पंडित कई व शिवसैनिक रहे मौजूद l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button