सीधी

टमसार स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना उपचार का हाल

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बुधवार को टमसार स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक प्राप्त करते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं के स्टॉक, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और साफ-सफाई की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार, आवश्यक जांच और शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button