सीधी

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम प्रिया पाठक ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जनपद पंचायत सीधी के मिनी सभागार में एसडीएम गोपद बनास प्रिया पाठक की अध्यक्षता में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होने वाले अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में एसडीएम प्रिया पाठक ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गुरुवार तक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई (जन आकांक्षा पोर्टल) और लोक सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को सभी खंड स्तरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों से प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों का मौके पर पंजीयन कर उनका समयबद्ध निराकरण कराया जाएगा। साथ ही संबंधित आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर दर्ज कर पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

एसडीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, निर्धारित समय-सीमा का पालन करने तथा अभियान से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं को आमजन तक सरल, सुगम और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button