क्राइम

10 माह में बड़ी राहत, दुष्कर्म, पाक्सो के अपराधों में आई कमी

ar 728 ad
AR News Live

 

:10 माह में बड़ी राहत, दुष्कर्म, पाक्सो के अपराधों में आई कमी

 

 

 

एनडीपीएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट में ताबड़तोड़ कार्रवाई-अभियानों का दिख रहा असर

 

:सीधी पुलिस के अधिकारी और जवानों की मेहनत रंग लाने लगी है। वर्ष 2024 के 10 महीने में महिला संबंधी गंभीर अपराधों में कमी आई है तो वहीं एनडीपीएस एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट में ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की गई है। सुखद बात यह भी रही है कि पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के मामलों में भी गिरावट आई है।

अपराधों की समीक्षा करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के प्रथम 10 माह की अवधि में न सिर्फ कुल आईपीसी और बीएनएस अपराधों में कमी आई है, बल्कि विभिन्न प्रकार के गंभीर अपराध, महिलाओं, बच्चों और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध अपराधों में भी कमी आई है। जानकारी के अनुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसके फलस्वरूप जहां एक ओर दष्कर्म के प्रकरणों में 15.38 प्रतिशत की कमी आई है, वहीं महिलाओं के विरुद्ध आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अपराधों में 11.76 प्रतिशत की कमी आई है। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के कारण ही कमी हुई है।

 

:इसी प्रकार महिलाओं के विरुद्ध कुल होने वाले अपराधों में 3.43 प्रतिशत की कमी आई है। इसी प्रकार बच्चों (पॉक्सो एक्ट) के विरुद्ध घटित दुष्कर्म के अपराधों में भी 16.12 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2023 में जहां 31 मामले दुष्कर्म के दर्ज किये गए थे वहीं वर्ष 2024 में 26 मामले दर्ज किये गए है। यह परिणाम सीधीपुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सहायता व सुरक्षा के लिए चलाये गये विभिन्न कार्यक्रम जैसे ऊर्जा महिला डेस्क, मुस्कान, मैं हूं अभिमन्यु जैसे अभियान के कारण परिलक्षित हुये हैं।

 

इसलिए आए सकारात्मक परिणाम / पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा बताया गया कि पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों कीव्यावसायिक दक्षता और कार्यक्षमता को बढ़ाने और इन वर्गों के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाने के लिए समय समय पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। पुलिस द्वारा कई बार प्रशिक्षणों का आयोजन किया गया है जिसमें सभी थानो के पुलिसकमिर्या को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

 

नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई /

 

:पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा बताया गया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है जहां 10 माह के अंदर 131 एनडीपीएस के मामले पंजीबद्ध करते हुए तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। वहीं जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 23 हजार 2 वाहनों पर कार्रवाई की गई है जो सतत रूप से चलती रहेगी।

 

अभियानों का दिख रहा परिणाम

 

पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा का कहना है कि इस अपराधों में कमी चलाए गए सुरक्षा और जागरूकता अभियानों का परिणाम है, जो महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे हैं, अपराध को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई सदैव जारी रहेगी। सभी थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है, वहीं ऑपरेशन मुस्कान, अभिमन्यु चलाए जा रहे हैं। वर्ष 2023 के प्रथम 10 माह में 65 दुष्कर्म के मामले सामने आए थे, वहीं 2024 में जनवरी से अक्टूबर तक 15.38 प्रतिशत कमी के साथ 55 मामले दर्ज किए गए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button