धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रामपुर नैकिन में बैठक हुई संपन्न*

*धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रामपुर नैकिन में बैठक हुई संपन्न*
*धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ*
सीधी। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश के 51 जिलों में किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा इस अभियान को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए एवं उनके समग्र विकास के लिए संचालित किया जा रहा है, ताकि सभी जनजातीय बसाहटों में अधो संरचना संबंधी कार्य पूर्ण हो सकें। जिले में उक्त अभियान के तहत 134 गांव चिन्हित किए गए हैं, इसमें सिहावल विकासखंड के 14, सीधी के 48, रामपुर नैकिन के 11, कुसमी के 37 और मझौली के 24 गांव चिन्हांकित हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज द्वारा दिनांक 04.11.2024 को विकासखंड रामपुर नैकिन की बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं लाइन डिपार्टमेंट के 18 विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को आमंत्रित कर आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 18 विभागों की 25 सेवाओं में जो गैप है उसकी योजना बनाई जा सके और समय-सीमा में शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके।
इस अवसर पर एसडीएम रामपुर नैकिन सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डाॅ डी.के द्विवेदी ,मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के अतिरिक्त सभी लाइन डिपार्टमेंट के जिला विकासखंड स्तरीय अधिकारी तथा सचिव रोजगार सहायक उपस्थित रहे।




