क्राइम

शासकीय कार्य में बाधा डालने और हत्या की कोशिश करने वाले गिरफ्तार – रामपुर नैकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पहुंचे जेल

ar 728 ad
AR News Live

शासकीय कार्य में बाधा डालने और हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को रामपुर नैकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई। इस संपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी ने किया।

 

शासकीय कार्य में बाधा डालने और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज

 

दिनांक 06/05/2025 को नायब तहसीलदार जेपी पांडेय ने थाना रामपुर नैकिन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम पंडखुड़ी, पटेहरा क्षेत्र में कोटवार बृजलाल दहिया सीमांकन नोटिस तामिल करने गए थे। इस दौरान चार लोगों – दिलीप लोनिया, जेपी लोनिया, कोले लोनिया एवं राजेंद्र लोनिया द्वारा कोटवार को गाली गलौज कर विवाद किया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई।

 

शासकीय कार्य में बाधा डालने और हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

प्रारंभिक जांच के बाद थाना रामपुर नैकिन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 132(1), 121, 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दिलीप लोनिया, जेपी लोनिया और राजेंद्र लोनिया को 07/05/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं, चौथे आरोपी कोले लोनिया की गिरफ्तारी के लिए विशेष दो टीमों का गठन किया गया है।

 

शासकीय कार्य में बाधा डालने पर पुलिस ने दिखाई सक्रियता

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपराव उनि शेषमणि मिश्रा, उनि कप्तान सिंह, चक्रधर प्रजापति, सउनि रजनीश सिंह सहित पुलिस बल की एकजुटता और सक्रियता ने बड़ी भूमिका निभाई। 100 डायल सेवा और स्थानीय पुलिस टीम की आपसी समन्वय से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

 

 

शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

 

रामपुर नैकिन पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और मजबूत कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा गठित टीमें अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button