राजनीति

यस पब्लिक स्कूल नकझर खुर्द में वार्षिक उत्सव आयोजित, विधायक विश्वामित्र पाठक रहे मुख्य अतिथि

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सिहावल विधानसभा क्षेत्र के यस पब्लिक स्कूल नकझर खुर्द में 8 मार्च को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विधायक विश्वामित्र पाठक ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी हैं, इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलता है।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार प्राथमिक से लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने बच्चों को मिष्ठान के लिए राशि देने के साथ विद्यालय को सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आशीष मिश्रा, कन्हैया लाल पाण्डेय, सरपंच निशिया सिंह, सरोज द्विवेदी, शिव बहादुर पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, उपेंद्र पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button