मध्य प्रदेश

मैहर में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 6 घायल, तीन की हालत गंभीर

ar 728 ad
AR News Live

मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहारी कटरा गांव के पास सागर लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे कार मोहारी कटरा के पास पहुंची, तभी अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस तथा हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से सभी घायलों को अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में नवीन सिंह (68), ऋषि सिंह (47), आशीष सिंह (48), अजय सिंह (54), आदित्य सिंह (27) और कार चालक शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सागर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button