ब्रेकिंग न्यूज़

करैल सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप एवं ग्रामीणों द्वारा जांच की मांग |

ar 728 ad
AR News Live

करैल सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप एवं ग्रामीणों द्वारा जांच की मांग |

सीधी। आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत करैल में रोजगार सहायक सह सचिव शिव प्रसाद यादव पर गांव के लोगों ने ही चोरी का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्यवाही की मांग की है। ग्राम पंचायत करैल निवासी श्याम सुंदर यादव ने जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंप कर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में रंगी लाल यादव, इंद्रजीत यादव, जगदीश यादव, चंद्रभान सिंह और चंद्रबली सिंह के नाम पर पशु सेड निर्माण हेतु राशि का हरण किया गया है लेकिन पशु सेट का निर्माण नहीं किया गया है। इसी तरह रंगलाल यादव, राम प्रसाद यादव, भगवती यादव, प्रेमवती यादव, रामदास यादव और चंद्रभान सिंह केरहा के नाम पर कूप निर्माण की राशि तो निकाल ली गई है लेकिन कूप का निर्माण नहीं कराया गया है। आवेदन पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि रंगीलाल यादव और शोभनाथ यादव के नाम पर शौचालय की राशि का आहरण किया गया है लेकिन दोनों लोगों के लिए शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है।

 

पंचायत में एक लंबे अरसे से पदस्थ शिव प्रसाद यादव द्वारा न सिर्फ निर्माण के बगैर ही राशि कर गबन किया गया है बल्कि जो कार्य कराए भी गए हैं वह अत्यंत घटिया स्तर के हैं। वित्तीय वर्ष 2023- 24 में के रहा नाला पर चंद्रबली सिंह के घर के पास डी एप्रान का निर्माण कराया गया है जो न सिर्फ अत्यंत घटिया स्तर का है बल्कि अधूरा भी है फिर भी पूरी राशि का आहरण कर लिया गया है। ग्राम पंचायत कारैल में इस तरह के दर्जनों निर्माण कार्य अधूरी पड़े हुए हैं फिर भी उनकी पूरी राशि का आहरण कर लिया गया है । एक अनुमान के मुताबिक रोजगार सहायक/ सचिव शिव प्रसाद यादव द्वारा अपने कार्यकाल में अब तक लगभग 4 करोड रुपए का गबन किया गया है। इसकी लगातार शिकायत के बावजूद भी भ्रष्ट प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है जो अपने आप में एक जांच का विषय है।

 

इस संबंध में जब सरपंच बृजभूषण सिंह से दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने अधूरे निर्माण की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि अभी तक भुगतान ही नहीं हुआ है तो अपनी जेब से कितना पैसा लगाये। पांच डी एप्रान का निर्माण अधूरा है फिर कागज में क्यों पूरा है इसका वे कोई जवाब नहीं दे पाए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button