राजनीति

प्राकृतिक खेती को अपनाएं, जैविक खाद से बढ़ाएं उपज: विधायक विश्वामित्र पाठक

ar 728 ad
AR News Live

अमिलिया। सिहावल विधानसभा क्षेत्र के जनार्दन पैलेस, अमिलिया में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद के उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई तथा उन्नत बीजों का वितरण किया गया।

कृषि वैज्ञानिक महेंद्र सिंह ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल चयन करने की सलाह दी। वहीं उप संचालक कृषि आर.एस. गुप्ता ने वितरित किए जा रहे बीजों के सही उपयोग और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने किसानों को खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन अपनाकर आय बढ़ाने की भी सलाह दी।

विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि कृषि और पशुपालन भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती और जैविक खाद को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, कृषि यंत्र अनुदान, मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन योजना एवं डेयरी व्यवसाय जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र किसानों से इनका लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में किसानों को रागी, मक्का, कोदो-कुटकी, तिल, मूंग, उड़द और अरहर सहित विभिन्न फसलों के उन्नत बीज वितरित किए गए तथा उनकी वैज्ञानिक तरीके से बुआई और जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एसडीएम राकेश शुक्ला, उप संचालक कृषि आर.एस. गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, कृषि अधिकारी राजेश सिंह चौहान सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button