सीधी

कृषि धन-धान्य योजना की समीक्षा, कम वर्षा की आशंका पर कलेक्टर ने मांगी वैकल्पिक कार्ययोजना

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में कृषि धन-धान्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता तथा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि योजना के प्रत्येक इंडिकेटर पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें तथा सभी उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि प्रभावी मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा सके।

बैठक में मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने संभावित कम वर्षा की स्थिति के लिए अभी से वैकल्पिक कार्ययोजना (कंटीजेंसी प्लान) तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसानों की आय, ग्रामीण आजीविका और कृषि गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कृषि विभाग को वैकल्पिक फसलों और उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार करने, उद्यानिकी विभाग को फसल विविधीकरण और बागवानी को बढ़ावा देने, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग को आय बढ़ाने वाले पूरक व्यवसायों का विस्तार करने तथा सहकारिता विभाग को किसानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जिले में कृषि उत्पादन, किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button