ब्रेकिंग न्यूज़

खास विचारधारा को लेकर गुप्त एजेंडा चल रहा है* *मिशनरी संचालकों को अकारण मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है* *मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रताड़ितों को बचायें*  *-अजयसिंह* 

ar 728 ad
AR News Live

*खास विचारधारा को लेकर गुप्त एजेंडा चल रहा है*

*मिशनरी संचालकों को अकारण मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है*

*मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रताड़ितों को बचायें*

*-अजयसिंह*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी 7 अगस्त, 2024

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश में एक खास विचारधारा को लेकर गुप्त एजेन्डा चला रही है। वह ईसाई मिशनरियों के संचालकों को अकारण पुलिस भेजकर डरा धमका रही है। बिना सर्च वारन्ट के और बिना कारण बताये वरिष्ठजनों को घर से उठाया जा रहा है। पुलिस के इस रवैये के कारण इस समुदाय के लोग डरे हुये और आश्चर्यचकित हैं। जबकि नब्बे प्रतिशत नागरिक और रहवासी उनके समर्थन में खड़े हैं| एक खास विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले दस प्रतिशत लोग ही उनका विरोध करते हैं जिनका सरकार साथ देती है। अजयसिंह ने कहा कि ताज़ा वाकया दमोह जिले का है जहाँ पिछले छह सात पुश्तों से डा. अजयलाल का परिवार सेवारत है| डा. अजयलाल को अकारण परेशान किया जा रहा है| डा. लाल वह शख्स हैं जिन्होंने कोरोना काल में सैकड़ों लोगों की पूरे मनोयोग से मदद की| इसके गवाह वहाँ के रहवासी हैं। दमोह उनकी कर्मभूमि है जहां वे अनाथ और बेसहारा बच्चों को सहारा देते हैं। सब जानते हैं कि समाज की सेवा, एजुकेशन और हेल्थ केयर के लिये कौन काम कर रहा है और कौन डिस्ट्रक्टिव हो रहा है। पुलिस जो भी कर रही वह सबके सामने है। यह बात अमेरिका से आये डा. लाल के बेटे बहू कह रहे हैं| उन्होंने बताया कि पुलिस बल ने उनके घर को घेर रखा है। डा. लाल का कुछ पता नहीं है कि पुलिस उन्हें कहां ले गयी है। वे सीनियर सिटीजन है।

सिंह ने कहा कि दिन भर पुलिस ने डा. लाल से पूछताछ की| उन्होंने न तो खाना खाया और न ही उन्हें दवाई दी गई| ! अभी उनका कुछ पता नहीं है| पुलिस उन्हें अपराधी कह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पुलिस यह भी नहीं बता रही है कि डा. लाल कहाँ हैं| अजयसिंह ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से आग्रह किया है कि वस्तुस्थिति पता करके तत्काल डा. लाल और उनके परिवार को अकारण दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से बचायें अन्यथा दमोह में अप्रिय स्थिति बन सकती है|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button