ब्रेकिंग न्यूज़

भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षणार्थी ने सीखा हाइक

ar 728 ad
AR News Live

भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षणार्थी ने सीखा हाइक

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रहे सप्त दिवशी बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर के पांचवें दिन हाइक का कार्यक्रम प्रशिक्षु ने सीखा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त डी पी मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, शिविर अधिकारी यश एन पांडे, डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, सचिव हरिशंकर पांडे, राकेश रतन पांडे, राजेंद्र मिश्रा, के पी सिंह सहित अनेक स्काउट मास्टर एवं गाइड उपस्थित रहे और अपने मार्गदर्शन दिए।

हाइक के अंतर्गत शिविर स्थल से चलकर बताए गए पद चिन्ह द्वारा उस स्थान का भ्रमण करते हुए खोज करना। विशेष रूप से यह विधि तब काम आती है, जब कोई स्काउट या गाइड अजनबी स्थान पर खो जाता है। कार्यक्रम स्थल से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर ,जो लोगों के लिए नया था, उसे सुतली एवं बास की लाठी के माध्यम से खोजा गया। एक चक्रव्यूह की रचना की गई जिसका प्रशिक्षु ने अध्ययन किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button