सीधी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने भरा नामांकन*

*सीधी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने भरा नामांकन*
*सीधी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल की नामांकन सभा में उमड़ा जनसैलाब सैकड़ो ने ली कांग्रेस की सदस्यता*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी-लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नामांकन अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल की विशेष उपस्थित और लोकसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित में पूजा पार्क में जनसभा का आयोजन किया गया। होली का अगला दिन और परिवा होने के बावजूद पूरे लोकसभा क्षेत्र का आम जनमानस का भारी जनसैलाब देखने को मिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में खासा उत्साह का वातावरण रहा।
*लोकतन्त्र बचाने का चुनाव है जनता लड़ रही:-अजय सिंह राहुल*
*लोकतंत्र बचाने के लिए जनता स्वयं लड़ रही चुनाव:-अजय सिंह राहुल*
मोदी सरकार और भाजपा देश से लोकतंत्र समाप्त करना चाहती हैं उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया सीधी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की नामांकन सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने मोदी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा की मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश में विपक्ष को समाप्त करना चाह रही है लेकिन देश और प्रदेश की जनता सब देख रही है और अहंकार का अंत निश्चित है यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है यह चुनाव देश प्रदेश की जनता लोकतंत्र बचाने के लिए स्वयं लड़ रही है पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने आगे कहा कि ईडी सीबीआई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं जो भी नेता भाजपा के खिलाफ जनता की आवाज उठता है उसके घर छापा पड़ जाता है और एजेंसियों उसे परेशान करने लगती हैं उन्हें जेल भेज दिया जाता है स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसी परंपरा कभी नहीं रही है लेकिन भाजपा और मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर दी है उन्होंने आगे कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार किसानों पर अत्याचार अपने चरम पर है लेकिन भाजपा सरकार इन सब विषयों पर चर्चा नहीं करती है मोदी झूठी गारंटी देते फिर रहे हैं भाजपा अगड़ा पिछड़ा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है भाजपा ध्रुवीकरण करके चुनाव जीतना चाहती है देश में धार्मिक उन्माद और लोगों के बीच में विभाजन की राजनीति कर रही भाजपा की सरकार से देश और प्रदेश के भाईचारे को खतरा है लेकिन देश और प्रदेश की जनता भाजपा की विभाजनकारी नीति को भलीभांति समझ चुकी है अब भाजपा की कोई भी चाल कामयाब होने वाली नहीं है यह चुनाव लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है और सीधी की जनता अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ी है और विभाजनकारी ताकतों को सबक सिखाना जानती है सीधी का आम जनमानस आने वाले 19 अप्रैल को भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा और सीधी जिले सहित मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और देश में इंडिया गठबंधन की जनहित हितैसी सरकार बनेगी।
*देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है : कमलेश्वर पटेल*
,,,
*भाजपा ने अराजकता,तानाशाही के हालात बनाएं : कमलेश्वर पटेल*
,,,
सीधी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज जो तानाशाही एवं अराजकता का के हालात है उसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार दोषी है ।
महंगाई चरम सीमा पर है, बढ़ती बेरोजगारी, किसान ,नौजवान एवं आमजन परेशान और बेहाल है। आज जरूरत इस बात की है कि हम जागरूक रहकर भाजपा की जन विरोधी सरकार को हटाने के लिए आगे आना होगा।
श्री पटेल ने कहा कि दाऊ साहब श्री अर्जुन सिंह जी एवं पूज्य पिताजी स्व.श्री इंद्रजीत कुमार जी के द्वारा इस क्षेत्र में अनेकों कार्य किए और यहां की जनता नहीं उन्हें नेता बनाया।
उसी की पुनरावृत्ति इस पीढ़ी में हम श्री राहुल भैया के साथ मिलकर कांग्रेस के सर्वहारा वर्ग की सेवा कार्य के लिए संकल्पित है।
श्री पटेल ने आगे कहा कि भाजपा के के नेताओं को सत्ता का अहंकार बढ़ता जा रहा है। आज आवश्यकता इस बात की है की सीधी संसदीय क्षेत्र की जनता जनार्दन अपने विवेक का उपयोग कर जन विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल करें।
देश पर जब-जब संकट आया है, कांग्रेस ने आगे जाकर संकट को दूर किया है। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने पहले भारत जोड़ो यात्रा और उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने का कार्य किया है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आगे आकर भाजपा की तानाशाही से लड़ेगा और उसका मुंह तोड़ जवाब देगा ।
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा के इस क्षेत्र से पिछले अनेकों वर्षों से जो सांसद रहे हैं उनके द्वारा कोई उल्लेखनीय जनहित कार्य नहीं किए। भाजपा सांसद ने जो गांव गोद लिए थे उनका भी बुरा हाल है । ना अच्छे दिन आए,ना बेरोजगारी कम हुई। भाजपा सिर्फ जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का कार्य करती है।
सीधी संसदीय क्षेत्र की जनता परेशान है,ना रेल आई, न सीधी-सिंगरौली सड़क बनी, मूलभूत समस्याओं का अंबार है और वहीं भाजपा विकसित भारत यात्रा निकाल रही है यह कितना हास्यास्पद है।
श्री पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य किया है,पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए त्रिस्तरी पंचायत राज, नगर निकाय में श्री अर्जुन सिंह जी व श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में 26 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को मिले अधिकारों को खत्म किया । दाऊ साहब ने महाजन आयोग बनाकर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग को 14% आरक्षण एवं कमलनाथ सरकार में 27% पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण किया था। कांग्रेस अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण की लड़ाई लड़ रही है। देश के अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ करने का कार्य कांग्रेस की सरकार के द्वारा किया गया ।कांग्रेस गरीबों व आमजन की पार्टी है ।
पूर्व मंत्री श्री पटेल ने बड़ी जिम्मेदारी से कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है ।भाजपा की केंद्र सरकार ई डी एवं सीबीआई का बेजा इस्तेमाल कर छापे मारने का कार्य कर भाजपा के लिए चंदा इकट्ठा करने का कार्य किया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से हजारों करोड रुपए की अवैध वसूली की है उसका पर्दाफाश कर सही तथ्य देश के सामने लाने का कार्य किया है।
______
*युवाओं किसानों और महिलाओं से किए वादे नही निभा रही भाजपा:-ज्ञान सिंह*
कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल की नामांकन सभा में भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने किसानों को गेहूं की खरीदी 2700 रुपए और धान की खरीदी 3100 रुपए में करने तथा महिलाओं को ₹3000 महीना देने का वादा किया था लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सारे वादे निभाना भूल गई उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले 19 अप्रैल को सीधी जिले का जनमानस भाजपा को उसकी वादाखिलाफी के विरुद्ध मतदान कर सबक सिखाएगी और प्रचंड वोटो से सीधी लोकसभा में कांग्रेस की जीत होगी।
*लोकसभा क्षेत्र के कई जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी सहित सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस को विजय दिलाने का संकल्प लिया* नामांकन सभा में सीधी लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेतागण पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी तीनों जिलों के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्यगण जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं पार्षद दल कांग्रेस के पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भारी तादाद में आम जनमानस उपस्थित रहा
*इन्होंने भी किया सम्बोधित*
नामांकन सभा को सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी सिंगरौली की पूर्व महापौर रेनू शाह पूर्व विधायक वंशमणि वर्मा पूर्व विधायक सरस्वती सिंह रामलखन सिंह गोड़ विधायक रामपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश सिंह आप पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद मंगल सिंह रामप्रताप यादव युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू सिंगरौली से राम अशोक शर्मा सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल शीला रानी साकेत गेंदालाल कोल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा अशोक कोरी विष्णु बहादुर सिंह संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत पांडे जुल्फिकार खान पूर्व जनपद अध्यक्ष अवधलाल सिंह बैजनाथ सिंह राजू सहित बहुत से वक्ताओं ने संबोधित किया।




