क्राइम

Itपुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान आठ लाख रुपये की राशि की जप्त।

ar 728 ad
AR News Live

आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से पुलिस की चेकिंग लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिस अधिकारियों को अंतर राज्य सीमा चेक प्वाइंटों पर सघनता एवं सभी थाना क्षेत्र में बारीकी से चेकिंग करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 23 मार्च को आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाना ओरछा रोड क्षेत्र के वाहन चेकिंग पाइंट पेप्टेक टाऊन के सामने वाहन चेकिंग जारी थी। वाहन चेकिंग में थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में थाना ओरछा रोड पुलिस टीम एवं एफएसटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चैकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सफेद रंग की अमेज कार क्र. एमपी 16 सीबी 7196 मे 8 लाख रुपये की राशि पाये जाने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही कर राशि को विधिवत जप्त कियागया है। एफएसटी टीम एवं संबंधित कार्यालय द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button