ब्रेकिंग न्यूज़

सागर के बेलहरा एवं राजगढ़ के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संवाद* ————————————–

ar 728 ad
AR News Live

 

*सागर के बेलहरा एवं राजगढ़ के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संवाद*

————————————–

**प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सबसे पहले बहनों की समस्याओं को समझा*

*मध्यप्रदेश में बंद नहीं होगी बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना*

*बहनें हमारी संस्कृति की रक्षक, उन्हें सशक्त बना रही डबल इंजन सरकार*

*- डॉ. मोहन यादव*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सागर, 26/03/2024। अगर हम इस बात पर विचार करें कि हमारा पुरुषार्थ क्या है, पराक्रम क्या है, आप किस संस्कृति से जुड़े हैं, हमारी पहचान क्या है, तो हमारा अतीत जुड़ता रणचंडी भवानी दुर्गा से। जब-जब भी आसुरी शक्तियों ने अपना अधिकार जमाना चाहा, तो मां दुर्गा ने महादेव को भी पीछे रखकर अपनी खड़्ग उठाई और संस्कृति की रक्षा की। मां दुर्गा की तरह ही रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई और रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं ने भी अपने देश और संस्कृति की रक्षा के लिए दुश्मनों को धूल चटा दी। इन वीरांगनाओं ने दिखा दिया कि बहनें अपने देश और संस्कृति की रक्षा में किसी से पीछे नहीं हैं। हमारी प्रदेश सरकार ने इन बलिदानी बहनों की स्मृति को संजोने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार बहनों के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाई-दूज के अवसर पर सागर के बेलहरा एवं राजगढ़ के बीनागंज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।

*मातृ सत्तात्मक संस्कृति भारत की पहचान*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया के लिए भारत और भारत की संस्कृति यह एक बहुत बड़ा रहस्य है, आश्चर्य है। दुनिया के अन्य देशों में देश से जुड़े हुए सारी व्यवस्था पुरुषों पर ही आधारित है। लेकिन भारत की संस्कृति मातृ सत्तात्मक है। मां भगवान का साक्षात स्वरूप है, श्रद्धा और आस्था की मूर्ति है। भगवान को हमने देखा नहीं, लेकिन मां को देख लो तो भगवान के दर्शन अपने-आप हो जाते हैं। हम भारत के लोग समूची पृथ्वी को मां के रूप में देखते हैं। जिस तरह मां हमें जन्म देती है, हमें रिश्तों से जोड़ती है, उसी तरह बहनों से हमें दुलार मिलता है। हमारे माथे पर बहनों का लगाया तिलक और हाथों में बांधा जाने वाला धागा हमारी शक्ति का आधार बनता है। यह हमें दुनिया की किसी भी ताकत से लड़ने का साहस और पराक्रम देता है तथा हमारे सिर को किसी के आगे झुकने नहीं देता। इसलिए भाई-दूज पर सभी बहनों को प्रणाम करता हूं।

*बहनों की तकलीफों को समझते हैं प्रधानमंत्री जी*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में बहनों की तकलीफों को अगर सबसे पहले किसी ने समझा है, वो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने माता-बहनों की समस्याओं को समझते हुए हर घर में शौचालय बनवाए। करोड़ों बहनों को पक्के घर दिए, इन घरों में नल से पानी पहुंचाया और करोड़ों बहनों को उज्जवला गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई। प्रधानमंत्री जी ने बहनों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए उन्हें लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया। इसके बाद बहनों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। डॉ. यादव ने कहा कि इस देश में जहां बड़ी संख्या में मेरे-आपके जैसे कमल संस्कृति को मानने वाले लोग हैं, तो कीचड़ फैलाने वाले लोग भी हैं। उनके फैलाए इस कीचड़ में कमल खिलाने और भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने की जिम्मेदारी भी बहनों पर है। आप सभी भाई-दूज पर्व पर लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का संकल्प लें।

*प्रदेश में बंद नहीं होगी बहनों की कोई योजना*

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बहनों के सशक्तीकरण का बीड़ा उठाया और लाड़ली बहना योजना शुरू की। कांग्रेस के लोग कहते थे, यह योजना तो सिर्फ चुनाव तक रहेगी, सरकार के पास पैसे ही नहीं हैं बहनों को देने के लिए। इसलिए यह योजना बंद हो जाएगी। लेकिन यह योजना न आज बंद हुई और न कल बंद होगी, यह हमेशा चलती रहेगी। डॉ. यादव ने कहा कि हम भाजपा के लोग मन के किसी भाव को सभी के सामने तभी लाते हैं, जब उसका कोई आधार है। हमने सोच-विचार के बाद योजनाएं लागू की हैं और बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना प्रदेश में बंद नहीं होगी।

*अंग्रेजों ने रचा था हमारी पहचान मिटाने का षडयंत्र*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम जिन देवी-देवताओं को मानते हैं, जिनसे हमारी पहचान है, अंग्रेजों ने सबसे पहले हमारे उन्हीं देवी-देवताओं भगवान राम, कृष्ण तथा महापुरुषों महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, कबीर दास जी, तुलसीदास जी आदि को विस्मृत करने का षडयंत्र रचा। उन्हें पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं किया गया। वो हमें नास्तिक बनाने लगे। उन्होंने सोचा कि जब हिन्दुस्तान की पहचान ही नहीं रहेगी, तो हिदुस्तान कहां बचेगा। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उस शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा नीति लागू की है, जिसमें हमारे देवी देवताओं और महापुरुषों को उचित स्थान दिया गया है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार जहां-जहां भी भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण के कदम पड़े हैं, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी।

*कांग्रेस ने किया भगवान राम का अपमान*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद भी कांग्रेस ने जानबूझकर रामजन्म भूमि विवाद को 70 सालों तक लटकाए रखा ताकि वह उसे हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने के हथियार के तौर पर उपयोग कर सके। अदालत में सुनवाई के दौरान कांग्रेस के वकीलों ने भगवान राम के जन्म पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं, जिसके निर्णय से राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ। डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के दिग्विजयसिंह जैसे लोग हमें ये ताने देते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। अब मंदिर भी बन गया है और 22 जनवरी को भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा कर एक बार फिर भगवान श्रीराम का अपमान किया है। कार्यक्रम को प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े ने संबोधित किया।

*मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधा रक्षासूत्र*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को सागर लोकसभा के सुरखी विधानसभा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर बहनों से संवाद किया। यहां बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया।

*राजगढ़ से भाजपा ने जबरदस्त तो कांग्रेस जबरदस्ती का प्रत्याशी दिया है*

गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा के बीनागंज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने जबरदस्त प्रत्याशी श्री रोडमल नागर को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने यहां से एक ऐसे नेता को प्रत्याशी बनाया है, जो चुनाव ही नहीं लड़ना चाहते थे। भाजपा ने जबरदस्त तो कांग्रेस ने जबरदस्ती का प्रत्याशी उतारा है। भाजपा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की पूरी नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। हमारी नारी शक्ति पुरूषों से पीछे नहीं हैं। भाजपा नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी तत्पर रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ से जबरदस्ती वाले प्रत्याशी भी उसी कांग्रेस पार्टी ने दिया है, जिसने 500 सालों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं अयोध्या पहुंचकर जब भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए और देशभर के वरिष्ठ कलाकार, उद्योगपति, ऋषि मुनि सहित सभी क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां अयोध्या पहुंचीं, लेकिन कांग्रेस ने आमंत्रण को ठुकरा दिया। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि क्या आप लोग ऐसी पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे, जो करोड़ों-करोड़ सनातनियों के आराध्य देव प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराए। कार्यक्रम को राजगढ़ लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री रोडमल नागर और गुना जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर राजगढ़ जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका मीणा, बीनागंज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नागर सहित नारी शक्ति मंचासीन थीं।

*मीणा समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल*

बीनागंज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वालों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में जनपद सदस्य श्री बहादुर सिंह चौहान, मंडी सदस्य श्री कालूराम मीणा, सहित आधा दर्जन से अधिक पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।

सागर जिले के सुरखी विधानसभा के बेलहरा ग्राम में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल पटेल, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, श्री वीरेन्द्र लोधी, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक श्री अरूणोदय चौबे, श्रीमती सुधा जैन, श्री नारायण कबीरपंथी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, श्री श्याम तिवारी, श्री जाहर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत उपस्थित थे।

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चाचौड़ा विधानसभा के बीनागंज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, श्री गौतम टेटवाल, श्री विजय दुबे, चाचौडा की नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नाटाणी, कुंभराज की नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा साहू, लोकसभा प्रभारी श्री विकास विरानी, लोकसभा संयोजक श्री दीपेन्द्र सिंह चौहान, श्री हीरेन्द्र सिंह बंटी बना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता दुबे, लोकसभा संयोजक लाभार्थी श्रीमती नीलम सक्सेना, श्रीमती वंदना मांडरे, श्रीमती आशा वाधवानी, चाचौड़ा नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि शर्मा, गुना जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़ उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button