ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा निर्वाचन 2023  एफएसटी तथा एसएसटी द्वारा रखी जा रही कड़ी निगरानी

ar 728 ad
AR News Live

विधानसभा निर्वाचन 2023

एफएसटी तथा एसएसटी द्वारा रखी जा रही कड़ी निगरानी

 

एसएसटी गोपद पुल द्वारा तीन लाख के आभूषण जफ्त किए गए

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के निर्देशन में एफएसटी तथा एसएसटी दलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में बहरी में गोपद नदी पुल पर एसएसटी द्वारा तीन लाख रूपये अनुमानित मूल्य के सोने चांदी के आभूषण जफ्त किए गए हैं। जांच के समय वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त कार्यवाही की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान धन बल, बाहुबल तथा मादक पदार्थों का दुरूपयोंग राकने के लिए जांच दलों द्वारा तत्परता से कार्य वाही की जा रही है। 50 हजार रूपये से अधिक नगदी पाए जाने पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार अधिक मात्रा में सोनें, चांदी, के आभूषण आदि के संबंध में भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी 50 हजार रूपये से अधिक की नगदी लेकर यात्रा कर रहा है तो उसके संबंध में वैध दस्तावेज आवश्य रखे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button