ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर आदर्श आचार संहिता के पालन में लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही कार्यवाही करते हुये 24 हजार रूपये कीमती मशरूका 60 लीटर हाँथ भट्टी महुआ शराब, 1.200 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये अलग-अलग प्रकरण किये गये पंजीबद्ध।  

ar 728 ad
AR News Live

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर आदर्श आचार संहिता के पालन में लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही कार्यवाही करते हुये 24 हजार रूपये कीमती मशरूका 60 लीटर हाँथ भट्टी महुआ शराब, 1.200 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये अलग-अलग प्रकरण किये गये पंजीबद्ध।

 

*साथ ही अवैध हथियार लेकर लोगो के मन में भय पैदा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले किया गया पंजीबद्ध।*

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व मे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर पुलिस टीम ने अवैध शराब विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करते हुये 60 लीटर हाँथ भट्ठी महुआ शराब एवं 1.2 किलोग्राम गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार

 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस तारतम्य में जिले के अलग अलग थानो में मुखविर सूचना के आधार पर थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना हुये जो टीमो द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताएं स्थानो पर रेड कार्रवाई की गई तो आरोपियों के कब्जे से कब्जे से 60 लीटर हॉथ भट्टी महुआ शराब, 01.200 किलोग्राम गांजा, 01 नग अवैध हथियार कुल कीमती 24 हजार रूपये जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपियों से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस, आबकारी व आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफतार किया गया।

 

*मामले का संक्षिप्त विवरणः-*

 

*अवैध शराब की कार्यवाही*

*01.* चौकी प्रभारी पथरौला थाना मझौली को दौरान देहात भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बकवा मे एक व्यक्ति जिसका नाम पिंटू उर्फ़ प्रकाश जायसवाल पिता देवलाल जायसवाल उम्र 33 वर्ष निवासी बकवा चौकी पथरौला थाना मझौली जिला सीधी का अपने घर के पीछे काफी मात्रा में अवैध हांथ भट्टी महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पिंटू उर्फ़ प्रकाश जायसवाल पिता देवलाल जायसवाल के घर के पीछे 15-15 लीटर के 4 नग प्लास्टिक के डिब्बों में अवैध हांथ भट्टी महुआ शराब रखी होनी पाई गई जिसको मापने पर मात्रा 60 लीटर थी। जिसको गवाहों के समक्ष जप्त कर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती करीबन ₹ 12000 जप्त कर आरोपिया का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2). के तहत अपराध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

 

*एनडीपीएस एक्ट की कर्यवाही*

 

*01.* थाना प्रभारी बहरी को दौरान देहात भ्रमण जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पतुलखी में एक व्यक्ति एक काले रंग का पन्नी में मादक पदार्थ गांजा विक्री करने के उद्देश्य से खड़ा हुआ है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में थाना प्रभारी बहरी के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान पर रेड़ कार्यवाही की गई जो दो संदेही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हे हमराह स्टाफ के सहयोग से पकड़ा जाकर उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम क्रमशः सतई कोल पिता झलर कोल एवं नवीन मिश्रा पिता स्व. नित्यानंद मिश्रा दोनों निवासी ग्राम पतुलखी थाना बहरी जिला सीधी का होना बताये जो हाँथ में लिये काले रंग की थैली की तलाशी ली गई जो थैली में मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु मिली जिसको रगड़कर सूघ कर चेक किया गया जो अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसकी तौल करने पर 1.200 किलो ग्राम गांजा कीमती 12000 हजार रूपये मिला जिसे समक्ष गवाहो के जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(ख) के तहत अपराध पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरेपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

*आर्म्स एक्ट की कर्यवाही*

 

*01* थाना प्रभारी कोतवाली को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर सम्राट चौक में घूम रहा है मुताबिक सूचना मौके पर पहुचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। बदमाश गौरव सिंह पिता सुखराज सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गांडा बबन सिंह हाल बनिया कालोनी द्वारा आम जगह पर धारदार बका लहराते डराते धमकाते पाये जाने पर बका जप्त कर 25बी आर्म्स एक्ट के तहत थाना कोतवाली सीधी में की गई कार्यवाही।

 

*निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कल दिनांक को ही लंबे समय से फरार चल रहे 3 स्थाई वारंटियो को सीधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।*

 

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में संबंधित थानो के बल का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button