ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक ने रामगढ़ में स्वजनों से किया संवाद 

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक ने रामगढ़ में स्वजनों से किया संवाद

 

मिले अथाह समर्थन से अभिभूत — रीती पाठक

रिपोर्ट 👉 अरुण मिश्रा

सीधी। विधानसभा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने रामगढ़ में ग्रामीणों से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किए गए कार्यों का बखान किया। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कमल वाली सरकार ने सीधी विधानसभा का शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना ,लाडली बहना योजना, स्व सहायता समूह आदि प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। आज पार्टी चुनावी मैदान में है। भाजपा विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती पाठक ने दोनों हाथ जोड़कर निवेदन किया कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें और मतदान के दिन जोरदार ढंग से कमल की बटन दबाए, जिससे प्रदेश का विकास अवरुद्ध न हो।

इस अवसर पर मोतीलाल पटेल, विधानसभा संयोजक आदित्य सिंह, जिला उपाध्यक्ष बद्री मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, मंडल महामंत्री, मुगलेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, उपसरपंच राजेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।

सैकड़ो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद रीती पाठक के आह्वान पर सैकड़ो ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर युवा नेता प्रमोद जायसवाल ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button