समाजवाद के महान चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी थे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी जय सिंह राजू

समाजवाद के महान चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी थे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी जय सिंह राजू
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आज दिनांक 12 अक्टूबर दिन गुरुवार को विधानसभा कार्यालय में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि मनाई गई और सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने फूल और माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की डॉ राम मनोहर लोहिया जी ऐसे विचारक और ऐसे चिंतक थे जो समाजवाद की अलख जगाने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे उन्होंने अपना जीवन समाजवाद के लिए समर्पित कर दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव जय सिंह राजू ने डॉ राम मनोहर लोहिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ॰ राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में वर्तमान-अम्बेडकर नगर जनपद नामक स्थान में हुआ था। उनके पिताजी श्री हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। ढाई वर्ष की आयु में ही उनकी माताजी (चन्दा देवी) का देहान्त हो गया।। भारतीय राजनीतिज्ञ व कर्मठ कार्यकर्त्ता के रूप में डॉ. लोहिया ने समाजवादी राजनीति और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।
उन्होंने अपना अधिकांश जीवन भारतीय समाजवाद के विकास के माध्यम से अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिये समर्पित किया। विधानसभा प्रत्याशी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सिंह गोड़ ने भी अपनी बात रखते हुए डॉ राम मनोहर लोहिया की जीवनी पर प्रकाश डाला और अपने कार्यकर्ताओं को समाजवादी के पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए आग्रह किया विधानसभा कार्य समिति अध्यक्ष ने भी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के जीवन के बारे में व्याख्या की और सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को समाजवाद के लिए हमेशा समर्पित रहने के लिए और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को जीताने के लिए संघर्ष करे और हर पोलिंग बूथ पर एक-एक कार्यकर्ता डटे रहे इस अवसर पर रविंद्र सिंह बिसेन विनय सिंह चंदेल अमरेश पांडे फूल सिंह लालमणि गोड़ डॉक्टर सुरेश बैसवार रामदास कोल रामपति बैगा श्यामवती पार्वती कुंती कंताली रैमुनिया और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




