मूसामूड़ी भूख हड़ताल का 25वां दिन”किसान मजदूर महासंघ ने किया समर्थन”।

मूसामूड़ी भूख हड़ताल का 25वां दिन”किसान मजदूर महासंघ ने किया समर्थन”।
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर को भोपाल से शुरू हुई “किसान मजदूर बचाओ यात्रा” का सहीद रथ आज दिनांक 12 अक्टूबर को सीधी मुख्याल पहुचा। टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी की उपस्थिति में सीधी में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रविदत्त सिंह ने यात्रा के उद्देश्यों पर बात करते हए सीधी जिले में मूसामूड़ी एवं भूमका के किसानों की भूमियों का फर्जी तरीके से किए गए अधिग्रहण को आपराधिक एवं गैरकानूनी बताया तथा कहा कि वर्ष 2011 से वहां के आदिवासी किसान भूमि लूट के खिलाफ संघर्ष कर रहे है किन्तु न तो मध्य प्रदेश सरकार ना ही सीधी जिले का जिला प्रशासन आदिवासी किसानो की बातों को सुन रहा है। संघर्ष के सिलसिले में किसान अपनी भूमिया वापस पाने तथा फर्जी अधिग्रहण के दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम किए जाने हेतु 18 सितंबर से भूख हड़ताल कर रहे हैं लेकिन सीधी जिले का प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है नहीं तो 25 दिन की भूख हड़ताल के बाद किसानों के मुद्दों के समाधान की निश्चित बात होती। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मूसामूड़ी के किसानों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल का पूर्ण समर्थन करता है तथा यह वादा करता है कि दिनांक 16,17,18 अक्टूबर को “नगाड़ा बजाओ जिला प्रशासन को होश में लाओ आंदोलन” जो किया जाना है उसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की सीधी जिले की इकाई पूर्ण भागीदार करेगी तथा जरूरत पड़ी तो प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेत्रेत्वकारी साथी भी आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे।
भूख हड़ताल के 25वें दिन 12 अक्टूबर 2023 को प्रभावित किसान लालमन कोल के द्वारा चन्द्रभान सिंह गोंड़ और राजकुमार सिंह गोंड़ को अधिग्रहित भूमि की मिट्टी का तिलक लगाकर अनशन पर बैठाए।
भूख हड़ताल के समर्थन में उपस्थित किसान – शिव कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, रामशरण कुशवाहा, शीतल कुशवाहा, ईश्वरदीन सिंह, नंदलाल सिंह, विजय बहादुर सिंह, हीरालाल कुशवाहा, महावीर सिंह, लालदेव सिंह, पुष्पराज सिंह, रामलखन सिंह गोड़, भूपेंद्र कुशवाहा, राजकुमार सिंह, लालमन सिंह, छोटेलाल सिंह, पंचम सिंह, राजेश कुमार सिंह, जगदीश सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरिकेश्वर सिंह, रामप्रसाद सिंह, रामलाल सिंह आदि।
*उमेश तिवारी सीधी (म.प्र.)*




