ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

आचार संहिता लगते ही सरकारी वेबसाइट्स से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की तस्वीर हटी…..

ar 728 ad
AR News Live

सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र चुनाव की आचार संहिता की घोषणा करते ही मध्य प्रदेश की सरकारी वेबसाइट से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की तस्वीर और उनकी प्रोफाइल हटा दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आचार संहिता लागू होने के कारण बरगी दौरा निरस्त कर दिया है। आचार संहिता लगने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे जहां वो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हितग्राही एवं गैर उज्ज्वला लाड़ली बहनों के लिये 450 रूपये में गैस रिफिल योजना के हितग्राहियों के सम्मेलन एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और आचार संहिता लगते ही वापस सीधी से रवाना हो गए।

 

 

जनसंपर्क विभाग ने मंत्री और मुख्यमंत्री से जुड़ी जानकारियां, आलेख और समाचार वेबसाइट से हटा दिए हैं। इसी तरह राज्य के समस्त विभागों ने भी अपनी -अपनी वेबसाइटों से मुख्यमंत्री या विभागीय मंत्री की तस्वीर लगे विज्ञापनों और प्रोफाइल हटाकर केवल विभागीय जानकारी के लिए सामग्री वेबसाइट पर सुरक्षित रखी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button