ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान, एमपी-छत्तीसगढ़, मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग..

ar 728 ad
AR News Live

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है। आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि किस राज्य में कितने लोग वोट डालने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं. मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं. छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं.

पांच राज्यों में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट जारी होगी, 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार का मौका मिलेगा.

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में सबसे पहले चुनाव करवाए जाएंगे. मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होने वाली है.

 

आपको बतादें कि पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे. जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, उसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं.

 

चुनाव आयोग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में दो फेज में वोटिंग करवाई जाएगी. इसमें पहले फेज में 7 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 17 नवंबर को होगी.

 

प्वाइंट्स में देखें 5 राज्यों की चुनाव की तारीख

मिजोरम- 7 नवंबर (राज्य में एक फेज में चुनाव होंगे)

छत्तीसगढ़- 7 नवंबर (राज्य में पहले फेज की वोटिंग) और 17 नवंबर (राज्य में दूसरे फेज की वोटिंग)

मध्य प्रदेश-17 नवंबर (राज्य में एक फेज में वोटिंग)

राजस्थान- 23 नवंबर (राज्य में एक फेज में वोटिंग)

तेलंगाना- 30 नवंबर (राज्य में एक फेज में वोटिंग)

सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button