ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीधी में एक और “घूंसखोर” को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी में एक और “घूंसखोर” को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

सीधी- सीधी जिले में घूसखोरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है! पूरे जिले के लिए यह नासूर बनता जा रहा है! सीधी जिले में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रिश्वतखोरी से गहरा रिश्ता होता चला जा रहा है! लोकायुक्त पुलिस की बार-बार कार्यवाही के बाद भी भ्रष्टाचारी होश में आने का नाम ही नहीं ले रहे! रोहित मिश्रा पिता तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम दादर जो दादर पंचायत में ही उप सरपंच हैं! उनके द्वारा लोकायुक्त पुलिस रीवा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम रोजगार सहायक पंकज तिवारी ,ग्राम पंचायत दादर, जनपद पंचायत मझौली, सीधी द्वारा मास्टर रोल में हाजिरी भरने, डीपीआर ऑनलाइन कंप्यूटर में फीडिंग करने, तथा जियो टैग करने के बदले में 3900 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है! उक्त शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा सत्यापन की कार्यवाही की गई जो सही पाई गई! जिस पर आज दिनांक 6 अक्टूबर 2023 को लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा शिकायतकर्ता रोहित मिश्रा से आरोपी रोजगार सहायक पंकज तिवारी को 3900 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया! ट्रैप करता अधिकारी प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक, प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, के साथ 15 सदस्य टीम ने ट्रैप की पूरी कार्यवाही की!

 

रिश्वतखोरी बढ़ना शायद सबसे बड़ी वजह सरकार का ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लचीला रवैया हो सकता है! सामने खड़े विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार का बोरिया बिस्तर बंधाने में राज्य सरकार के ही कर्मचारी रिश्वतखोरी रूपी भ्रष्टाचार के माध्यम से अभियान में जुटे हुए हैं!

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button