ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

परियोजना अधिकारी को 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया

ar 728 ad
AR News Live

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त टीम सागर ने रंगे हाथाें रिश्वत लेते हुए पकड़ाया है। लोकायुक्त की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया और दफ्तर से कई कर्मचारी गायब हो गए। परियोजना अधिकारी यह रिश्वत राशि आंगबाड़ी सहायिका को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के लिए ली थी, जिसके चलते शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।

 

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि निवाड़ी जिले के माडोर गांव निवासी सोहनलाल शर्मा पुत्र ज्ञानेश कुमार शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी साली कृष्णा शर्मा सहायिका के पद पर कार्यरत है और उसे कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के एवज में 40 हजार रूपये की मांग परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी द्वारा की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह रिश्वत रूपी राशि 40 हजार रूपये 6 अक्टूबर को देना तय हुआ। कार्यालय में जैसे ही परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी पहुंचे, तो केमिकल लगे हुए लोकायुक्त टीम द्वारा दिए गए यह नोट शिकायतकर्ता सोहनलाल ने परियोजना अधिकारी को थमा दिए। रूपये देने के बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने इशारा किया, तो पहले से मौजूद टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद टीम ने परियोजना अधिकारी के हाथ धुलाए और कार्रवाई शुरू कर दी। लोकायुक्त टीम ने आरोपित परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी मंजू सिंह, निरीक्षक केपीएस बेन, निरीक्षक रोशनी जैन, प्रधान आरक्षक शरीफ खान, संतोष गोस्वामी, नीलेश, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button