ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी जिले के ग्राम खोखरा को मिला बेस्ट टूरिज्म विलेज का राष्ट्रीय पुरस्कार *रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा  सीधी l मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं ग्राम सुधार समिति सीधी के मार्गदर्शन में ग्राम खोखरा, जिला सीधी के ग्रामवासियों द्वारा विशिष्ट ग्रामीण पर्यटन अनुभव विकसित करने के लिए ग्राम को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर कांस्य श्रेणी में बेस्ट टूरिज्म विलेज का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।       ग्राम में ग्रामीण होमस्टे, विभिन्न पर्यटन गतिविधियां, मिलेट म्यूजियम, प्राकृतिक खेती, खेत से प्लेट, जनजातीय कला संस्कृति को प्रोत्साहन आदि कार्य प्रमुखता से किये गये हैं जिसके कारण जिले के ग्राम को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सराहा गया है।   पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री अजय भट्ट (स्वतंत्र प्रभार) के कर कमलों से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के एएमडी श्री विवेक श्रोत्रिय, संचालक कौशल श्री मनोज सिंह, ग्राम सुधार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सार्थक त्यागी सहित ग्राम के प्रतिनिधि श्रीमती कौशिल्या सिंह व श्री जगदीश सिंह द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया गया।   इस विशिष्ट उपलब्धि पर कलेक्टर साकेत मालवीय तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा ग्रामवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई है।

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले के ग्राम खोखरा को मिला बेस्ट टूरिज्म विलेज का राष्ट्रीय पुरस्कार

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं ग्राम सुधार समिति सीधी के मार्गदर्शन में ग्राम खोखरा, जिला सीधी के ग्रामवासियों द्वारा विशिष्ट ग्रामीण पर्यटन अनुभव विकसित करने के लिए ग्राम को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर कांस्य श्रेणी में बेस्ट टूरिज्म विलेज का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

 

ग्राम में ग्रामीण होमस्टे, विभिन्न पर्यटन गतिविधियां, मिलेट म्यूजियम, प्राकृतिक खेती, खेत से प्लेट, जनजातीय कला संस्कृति को प्रोत्साहन आदि कार्य प्रमुखता से किये गये हैं जिसके कारण जिले के ग्राम को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सराहा गया है।

 

पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री अजय भट्ट (स्वतंत्र प्रभार) के कर कमलों से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के एएमडी श्री विवेक श्रोत्रिय, संचालक कौशल श्री मनोज सिंह, ग्राम सुधार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सार्थक त्यागी सहित ग्राम के प्रतिनिधि श्रीमती कौशिल्या सिंह व श्री जगदीश सिंह द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया गया।

 

इस विशिष्ट उपलब्धि पर कलेक्टर साकेत मालवीय तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा ग्रामवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button