मध्य प्रदेश

सतना में बच्ची से रेप के बाद हालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार, सीएम शिवराज ने दिए ये निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

मध्य प्रदेश के सतना में एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसडीओपी लोकेश डावर सिविल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली कि सतना में 11-12 साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है.

 

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बच्ची की इलाज चल रही है. उसे रीवा रेफर किया गया है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आगे की जांच जारी है. रेप मामले में पकड़े गए आरोपी रावी चौधरी और अतुल बढ़ोलिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

 

उन्होंने कहा कि आज सुबह इस बारे में सूचना मिली थी कि एक 10-12 साल की बच्ची मिली है और उसके साथ रेप हुआ है. उन्होंने कहा कि जब जांच की गई तो मामला सच पाया गया. मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. वे हिरासत में हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है. लड़की को रेफर किया गया है. अभी डॉक्टर ने कोई क्लीयर स्टेटमेंट नहीं दिया है. एफआईआर दर्ज हो चुकी है. आरोपी मां शारदा प्रबंध समिति के कर्मचारी बताए जा रहे हैं.

 

सीएम शिवराज बोले- आरोपी कोई भी हो बचना नहीं चाहिए

 

इस मामले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है. मन पीड़ा से भरा हुआ है. व्यथित हूं. मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए. प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी. कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

 

आरोपियों पर समिति ने की बड़ी कार्रवाई

 

मां शारदा प्रबंध समिति, मैहर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को सेवा से पृथक करने के प्रशासक ने आदेश जारी किए हैं. मंदिर समिति ने आरोपी कर्मचारी को हटा दिया है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button