सीधी

सीधी में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त अभियान में 7 वाहन जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपदबनास एवं चुरहट क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त सात वाहनों को जब्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में, जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त खनिज-पुलिस दल द्वारा की गई। अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर चार गिट्टी से भरे ट्रैक्टर, एक रेत से भरा डंपर, एक बोल्डर से भरा ट्रैक्टर तथा एक रेत से भरा हाइवा जब्त किया गया। सभी वाहनों को नियमानुसार चुरहट थाना, यातायात थाना और जमोड़ी थाना में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच, आकस्मिक निरीक्षण और संयुक्त अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार जब्ती, अर्थदंड और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो उसकी सूचना प्रशासन को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों और शासकीय राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button