सीधी

सीधी कलेक्ट्रेट में 19 कर्मचारियों को पदोन्नति, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिला प्रशासन ने राजस्व स्थापना में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए 19 कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 18 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-2 तथा एक भृत्य को सहायक ग्रेड-3 के पद पर स्थानापन्न (पदोन्नत) किया गया है।

यह पदोन्नति मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025, मध्यप्रदेश राजस्व (तृतीय श्रेणी लिपिक संवर्ग) भर्ती नियम-2017 एवं विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसाओं के आधार पर की गई है। आदेश का लाभ जिला, अनुविभागीय, तहसील एवं विकासखंड कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को मिलेगा।

पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में विष्णुकांत सोनी, कृष्ण प्रताप सिंह, सतेंद्र कुमार मिश्रा, नरेश कुमार वर्मा, सतेंद्र कुमार वर्मा, सुभाष कुमार पांडेय, राजेश कुमार पटेल, सावित्री देवी, शिवबहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, विनोद सिंह परिहार, कौशलेश सिंह, राजबिहारी शर्मा, शांति बंसल, अश्वनी कुमार सिंह, राहुल कुमार कुशवाहा, राजबहादुर पनिका और गुरू वचन सिंह शामिल हैं, जिन्हें सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसके अलावा जिला कार्यालय सीधी में भृत्य के पद पर कार्यरत ऋचा रावत को आगामी आदेश तक सहायक ग्रेड-3 के पद पर स्थानापन्न पदोन्नति प्रदान की गई है।

जारी आदेश के अनुसार सभी पदोन्नत कर्मचारियों की पदोन्नति मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के तहत प्रारंभिक रूप से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को नियमानुसार एक माह के भीतर वेतन निर्धारण के संबंध में अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button