इस बात को लेकर बढ़ा विवाद फिर कर दी गौतम स्वीपर की हत्या

विन्ध्यनगर पुलिस ने आरोपीगणों को किया गिरफ्तार,,क्या है पूरा मामला– दिनांक 03.06.2023 को फरियादिया काजल स्वीपर पत्नी गौतम स्वीपर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्रीनहट थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) का सूचना दिया कि इसके पति गौतम स्वीपर को पैसे की लेन देन की विवाद पर ग्रीनहाट के विष्णु स्वीपर, देवा स्वीपर, लक्ष्मी स्वीपर, शम्भू स्वीपर द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है।
सूचना पर तत्काल अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. युसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा द्वारा तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी करने के निर्देश थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी को दिए गए थे जो नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी द्वारा अपने थाने के उपलब्ध बल के साथ तत्काल मौके पर जाकर हत्या की वारदात घटित करने वाले अपराधियों की घेराबंदी की गई जो आरोपी घटना के बाद बिहार तरफ भागने के फिराक में थे जिन्हे लेबर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.
01 आरोपी देवा स्वीपर अपने रिश्तेदारी में भाग गया था जिसके संबंध में आज दिनांक 04.06.2023 को सूचना मिली कि अपने कपड़े और सामान लेने ग्रीनहाट आने वाला है जिसे पहले से ही ताक में बैठी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, पूंछतांछ पर आरोपीगणों द्वारा बताया गया कि मृतक गौतम स्वीपर अपने साथी बुआ उर्फ विष्णु स्वीपर को पैसे की लेन देने को लेकर गाली गलौज कर रहा था जिसे आरोपीगणों द्वारा मना किया गया विवाद बढ़ने पर आरोपीगणों द्वारा लाठी डण्डों से गौतम स्वीपर को मारपीट की गई जिससे उसे सिर में काफी चोट आई जिसमें गौतम स्वीपर की मृत्यु हो गई।
विन्ध्यनगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 289/23 धारा 302, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आरोपीगण–
01. विष्णुराम स्वीपर उर्फ बुआ पिता बद्रीराम स्वीपर उम्र 24 वर्ष
02. शम्भूराम स्वीपर पिता बद्रीराम स्वीपर उम्र 28 वर्ष 03. लक्ष्मी स्वीपर पति स्व. संतोष स्वीपर उम्र 35 वर्ष
04. देवा स्वीपर पिता बद्रीराम स्वीपर उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्रीनहाट कालोनी थाना विन्ध्यनगर जिला- सिंगरौली (म.प्र.)




