ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

यात्री बस पलटी, 25 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा….

ar 728 ad
AR News Live

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह 7 बजे बस पलटने से करीब 25 यात्री घायल हो गए। 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शिवहरे ट्रैवल्स की बस पिपरिया से भोपाल जा रही थी। करणपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। किसी का कहना है कि स्टीयरिंग फेल होने से बस पलटी है, तो कोई कह रहा है कि ड्राइवर बस ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात कर रहा था।

बस मंगलवार सुबह 6.30 बजे पिपरिया से भोपाल के लिए रवाना हुई। करणपुर गांव के पास बस पलट गई। कुछ यात्री खुद बाहर निकल आए, कुछ अंदर बस में फंस गए। सोहागपुर थाना से पुलिस, राहगीर और ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। मौके पर SDOP मदन मोहन समर और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार चौहान भी पहुंचे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button