ब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली ncr

राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब, जानें कितना रहा न्यूनतम तापमान?

ar 728 ad
AR News Live

बुधवार 17 मई को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी के बेहद निकट रहा. वहीं बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है और गंभीर श्रेणी से महज पांच अंक ही नीचे है. वायु की गुणवत्ता में गिरावट आने से दिल्ली की हवा खराब होती जा रही है.

 

बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स वातावरण की शुद्धता की माप करके बताता है. शून्य से 50 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी का माना जाता है. आज बुधवार को आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का AQI 395 दर्ज किया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि देश की राजधानी की हवा कितनी खराब स्थिति में है.

 

मौसम विभाग का अनुमान

 

मौसम कार्यालय ने दिन में धूल भरी आंधी चलने अथवा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था. वहीं आज दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई थी. दोपहर में धूप के साथ मौसम सपाट बना रहा, लेकिन बारिश होने के आसार शाम के वक्त से नजर आ रहे हैं.

 

मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तरी दिल्ली, हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और खरखौदा तथा उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. अभी के समय में मौसम में गर्मी बरकरार है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button